फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chhath, the great festival of folk faith with Nahay-Khay, from today

Mathura News: नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chhath, the great festival of folk faith with Nahay-Khay, from today
- चार दिन तक चलने वाले इस पर्व का 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा/टाउनशिप। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार से शुरू से हो रहा है। इसका समापन 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा। छठ पूजा की शुरूआत पहले दिन नहाय-खाय के साथ होगी।

छठ महापर्व सूर्य उपासना का पर्व है। पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठ माता की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। इसकी शुरूआत 17 नवंबर से नहाय-खाय, के साथ हो रही है। 18 को खरना, 19 को संध्या अर्घ्य और 20 को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पर्व का समापन होगा। मान्यता है कि छठ का व्रत संतान प्राप्ति की कामना, संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है।
विज्ञापन


पूर्वांचल सेवा समिति एवं भारतीय सांस्कृतिक समाज के मीडिया प्रभारी शशि भूषण दुबे ने बताया कि यह व्रत कठिन माना जाता है। इसमें 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए व्रत रखा जाता है। व्रत रखने वाले लोग चौबीस घंटे से अधिक समय तक निर्जला उपवास रखते हैं। मुख्य व्रत षष्ठी तिथि को रखा जाता है, लेकिन छठ पूजा की शुरुआत कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे रहेगा व्रत का क्रम

17 नवंबर को नहाय-खाय के साथ व्रत शुरू होगा। 18 को खरना यानी लोहंडा पूजा होगी। 19 को संध्या अर्घ्य। इस दिन छठ पर्व की मुख्य पूजा की जाती है। व्रती और उनके परिवार के लोग घाट पर आते हैं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। चौथे दिन 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस महाव्रत का पारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed