{"_id":"6aad8e1516433dacf4044072","slug":"chhata-sugar-mill-closed-for-19-years-to-restart-laxmi-narayan-mathura-news-c-412-1-mt21004-11880-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 साल से बंद छाता चीनी मिल फिर शुरू होगी : लक्ष्मी नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 साल से बंद छाता चीनी मिल फिर शुरू होगी : लक्ष्मी नारायण
विज्ञापन
चौमुहां। छाता चीनी मिल परिसर में एथेनॉल प्लांट लगाने के प्रस्ताव को प्रदेश कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मथुरा पहुंचे गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण का चौमुहां में समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि करीब 19 साल से बंद पड़ी छाता चीनी मिल को फिर से संचालित करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। एथेनॉल प्लांट के संचालन से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित प्लांट करीब 11 महीने संचालित होगा। इसमें पहले गन्ने से एथेनॉल तैयार किया जाएगा और गन्ने की उपलब्धता समाप्त होने के बाद मक्का और धान से भी एथेनॉल का उत्पादन किया जा सकेगा। प्लांट के साथ चीनी उत्पादन और बिजली उत्पादन से जुड़े संयंत्र भी विकसित किए जाएंगे। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। मंत्री ने छाता चीनी मिल शुरू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने पर बैठे लोगों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भूमि से मारवाड़ की भेड़ ब्रज की ओर आती हैं और ब्रजवासी उन्हें यहां रुकने नहीं देते।
चौमुहां पहुंचने पर चेयरमैन प्रतिनिधि कारे बाबा, कालू पहलवान और पूर्व चेयरमैन बिहारीराम पहलवान ने 21 किलो की फूलमाला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया और साफा बांधा। मंत्री के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि छाता चीनी मिल के पुनरुद्धार से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। यदुवीर सिसोदिया ने कहा कि मिल परिसर में एथेनॉल प्लांट शुरू होने से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी। कालू पहलवान ने कहा कि छाता चीनी मिल क्षेत्र के लोगों से लंबे समय से जुड़ी हुई है। पूर्व चेयरमैन बिहारीराम पहलवान ने कहा कि बंद मिल के परिसर में नए संयंत्र लगने से क्षेत्र में रोजगार और कारोबार बढ़ेगा। इस मौके पर पुष्पेंद्र पहलवान, संजय सिंह, द्वारिकाधीश यादव, हरेंद्र सिंह, पाल सिंह यादव, शिवराम, ज्वाला ताऊ, राजपाल सिंह, ओंकार सिंह, मुरारी लाल सिसौदिया आदि उपस्थित रहे।