फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   chhaatraon se chhedachhaad karane ke aarop mein shikshak giraphtaar

Mathura News: छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
chhaatraon se chhedachhaad karane ke aarop mein shikshak giraphtaar
मथुरा। हाथरस में प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के यौन उत्पीड़न करने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मथुरा में भी एक शिक्षक पर छात्राओं को छेड़ने का आरोप लगा है। पुलिस ने शहर के एक बड़े निजी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज किया है। शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराने वाले थाना हाईवे के दरोगा केपी सिंह ने बताया कि वह सामान्य चेकिंग के लिए रतनलाल फूलकटोरी स्कूल गोवर्धन चौराहे पर पहुंचे थे। उन्होंने यहां देखा कि एक व्यक्ति स्कूल आने जाने वाली लड़कियों की ओर अश्लील हरकतें वह इशारे कर रहा है। पुलिस ने टोका तो वह भाग निकला। छात्राओं ने पूछने पर पता चला कि यह व्यक्ति कृष्ण विहारी काॅलोनी निवासी राहुल सक्सेना है जो अध्यापक है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक छात्राओं ने यह भी बताया कि वह अक्सर स्कूल आते-जाते समय छात्राओं के साथ इसी तरह की हरकत करता है। इतना ही नहीं, क्लास में भी वह लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करता है। छात्राएं डर और छवि धूमिल होने की वजह से अपना नाम सामने नहीं लाती हैं। इस पर पुलिस ने इस राहुल के खिलाफ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पर की है एक छात्रा ने शिकायत


बताया जा रहा है कि इस अध्यापक की हरकतों की शिकायत एक छात्रा ने पुलिस से की है। इसी पर पुलिस ने यह कदम उठाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कॉलेज पहुंची थी लेकिन वह भाग गया। पुलिस ने अन्य छात्राओं से भी इस बारे में जानकारी की तो सभी ने शिक्षक पर लगे आरोप की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि एक छात्रा ने पुलिस को यह भी बताया है कि शिक्षक की शिकायत कॉलेज प्रबंधन और प्रधानाचार्य से शिकायत की थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। हालांकि कॉलेज की प्रधानाचार्या का कहना है कि किसी छात्रा ने इस मामले में प्रबंधन से कोई शिकायत नहीं की है। यदि छात्रा शिकायत करती तो तत्काल ऐसे शिक्षक पर कार्रवाई की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed