फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cheque of 20 lakh given to martyr's wife

शहीद समोद की पत्नी को मिली 20 लाख की सहायता

Fri, 06 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 06 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
cheque of 20 lakh given to martyr's wife
जम्मू में आतंकियों से लोहा लेते वक्त शहीद हुए गांव भवनपुरा के जांबाज सैनिक समोद के घर पहुंचकर डीएम ने शुक्रवार को देर शाम 20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन


समोद की शहादत के बाद परिवारीजनों के अनशन की सूचना पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 20 लाख की सहायता राशि के साथ शहीद के नाम पर सड़क निर्माण आदि की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री का यह संदेश लेकर प्रदेश सरकार के मंत्री रामसकल गुर्जर परिवार को सांत्वना देने गांव भवनपुरा आए थे।
विज्ञापन


रामसकल गुर्जर ने शहीद की पत्नी को दूध पिला कर अनशन समाप्त कराया। शुक्रवार देर शाम डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश सिंह और एसडीएम विश्वभूषण मिश्रा शहीद समोद के भवनपुरा स्थित मकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद की पत्नी सीमा को 20 लाख की राशि का चेक प्रदान किया। साथ ही परिवारीजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि शहीद के परिजनों के मांग पत्र के कार्य भी जल्द शुरू हो जाएंगे। केंद्र सरकार को भी लिख कर भेज दिया गया है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष तुलसी राम शर्मा, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, मुरारी लाल शर्मा, बाबू लाल, पूरन कौशिक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed