{"_id":"697a5f8c17731a3da503e2cc","slug":"chemical-laden-perfumes-are-damaging-the-silver-inlay-on-the-doorframe-of-the-shri-banke-bihari-temple-mathura-news-c-161-1-mt11010-101447-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: केमिकल युक्त इत्र से श्रीबांकेबिहारी मंदिर की चौखट में जड़ी चांदी हो रही नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: केमिकल युक्त इत्र से श्रीबांकेबिहारी मंदिर की चौखट में जड़ी चांदी हो रही नष्ट
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर गर्भगृह की चौखट से गायब हुई चांदी।
वृंदावन। भक्तों द्वारा की जा रही केमिकल युक्त इत्र की सेवा से श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह की चौखट में जड़ी चांदी को नुकसान पहुंच रहा है। जगह-जगह से लकड़ी की चौखट से चांदी के नष्ट हो जाने जाने लकड़ी निकल आई है। आसमान छूती चांदी की कीमतों को देखते हुए उसकी सुरक्षा के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह की चौखट पर एक भक्त के सहयोग से साढ़े दस किलो चांदी की देहरी स्थापित की गई है। इसी चौखट पर जड़ी चांदी जगह-जगह से नष्ट हो जाने पर चौखट की लकड़ी दिखने लगी है। चौखट की चांदी नष्ट होने का कारण देहरी एवं चौखट में केमिकल युक्त इत्र लगाना बताया जा रहा है। चौखट से नष्ट होती चांदी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसमें दर्शाया जा रहा है कि बाजार में चांदी की कीमत महंगी हो जाने पर चौखट से चांदी चोरी की जा रही है।
चोरी का खंडन करते हुए श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि कैमिकल युक्त इत्र को ठाकुरजी की चौखट पर लगाने से चांदी नष्ट हो गई है। उन्होंने बताया कि ठाकुरजी के गर्भगृह की दीवार, चौखट पर जड़ी चांदी की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
--- --
-एआई से बनीं श्रीबांकेबिहारी की वीडियो वायरल
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में विराजमान आराध्य को मंदिर के गर्भगृह से निकलकर कार में बैठते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने कहा कि यह वीडियो पुरानी और एआई से बनी हैं। ज्ञात हो इससे पहले ठाकुर राधावल्लभ मंदिर की नाचते हुए संत प्रेमानंद महाराज की राधारानी के साथ एआई से फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं थीं। संवाद

-