फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   checking campaign in mathura

कमिश्नर के पीए की कार से नीली बत्ती उतरवाई

Sun, 25 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 25 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
checking campaign in mathura
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल पर रविवार को कानपुर के कमिश्नर के पीए को पुलिस ने पकड़ लिया। वह अपनी कार से नीली बत्ती लगाकर चल रहे थे। पुलिस ने उनकी स्कार्पियो पर लगी नीली बत्ती उतरवा कर चालान कर दिया। तिहाड़ जेल के डाक्टर, एसीजेएम, और दो अन्य अधिकारियों की गाड़ी से भी नीली बत्ती उतवाई गई।
विज्ञापन


सीओ मांट संजय कुमार के नेतृत्व में यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल पर गाड़ियों पर अवैध रूप से लगीं नीली बत्ती एवं यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ  अभियान चलाया गया। शाम को चेकिंग के दौरान पुलिस ने नीली बत्ती लगी स्कार्पियो गाड़ी रोक कर पड़ताल की तो उसमें सवार दुवेश द्विवेदी ने अपने आप को कानपुर में कमिश्नर का पीए बताया। सीओ ने उन्हें नीली बत्ती लगा कर चलने का अधिकार न होने की बात कही।
विज्ञापन


पीए ने रौब झाड़ने की कोशिश की लेकिन सीओ ने गाड़ी से बत्ती उतरवाने के साथ ही चालान काट दिया। तिहाड़ जेल में मेडिकल आफीसर डा. विवेक दिवाकर,  कुंडा के एसीजेएम और डीसी त्रिपाठी डीडी खुफिया राजस्व विभाग की गाड़ी पर नीली बत्ती लगी होने पर चालान किया। सीबीआई के एक जज की गाड़ी पर भी नीली बत्ती का दुरुपयोग देखकर सीओ अवाक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी में जज के न होने पर भी नीली बत्ती जल रही थी। टोल चौकी प्रभारी राजकुमार गिरि ने बताया चेकिंग के दौरान पुलिस ने पांच गाड़ियों से नीली बत्ती उतरवाई। नियमों के उल्लंघन में दो दर्जन वाहनों का चालान कर समन शुल्क वसूल किया। मांट पुलिस ने बीते कुछ दिनों में करीब 80 वाहनों से अवैध लाल और नीली बत्ती उतरवाई है। इनको कोर्ट के माध्यम से नोटिस भी दिए जा रहे हैं।



कानपुर के कमिश्नर के पीए, कुंडा के एसीजेएम, तिहाड़ जेल के डाक्टर, सीबीआई के एक जज और एक राजस्व अधिकारी की गाड़ी पर नीली बत्ती का दुरुपयोग पाया गया। गाड़ी से बत्ती उतरवाकर चालान किया गया। 
संजय कुमार, सीओ मांट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed