{"_id":"5d64249b8ebc3e93a230ad0c","slug":"cheating-mathura-news-agr402595446","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवकों से 57 हजार रुपये ठगे, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवकों से 57 हजार रुपये ठगे, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। अपने को हरियाणा का सस्पेंड डीएसपी बताकर गेस्ट हाउस में ठहरे व्यक्ति ने गेस्ट हाउस के मैनेजर सहित तीन युवकों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 57 हजार रुपये ठग लिए। गेस्ट हाउस के मैनेजर ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
अटल्ला चुंगी चौराहा के निकट एक गेस्ट हाउस के मैनेजर राधिका विहार कॉलोनी निवासी उमेश दुबे ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि हरियाणा के यमुना नगर कॉलोनी निवासी राकेश सेठी दो वर्ष पूर्व उसके गेस्ट हाउस में ठहरा था। उसने खुद को सस्पेंड डीएसपी बताया था।
आरोपी ने सिक्योरिटी हेड के पद पर उसकी नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये लिए और 15 दिन बाद वापस आने को कहा था। लेकिन वह वापस नहीं आया और न ही उसने फोन उठाया। वहीं, आरोपी राकेश सेठी 18 अगस्त को विद्यापीठ चौराहा पर उसे मिला। रुपये मांगने पर वापस नहीं किए। 24 अगस्त को आरोपी फिर गेस्ट हाउस आया और दो दिन ठहरा।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस में कार्यरत दिनेश एवं राहुल से नौकरी लगाने के नाम पर 7 हजार रुपये ऐंठ लिए और वापस नहीं किए। गेस्ट हाउस मैनेजर ने राकेश सेठी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मथुरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मैनेजर की तहरीर पर ठगी के मामले में राकेश सेठी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।