फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cheating

नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवकों से 57 हजार रुपये ठगे, गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2019 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cheating
वृंदावन (मथुरा)। अपने को हरियाणा का सस्पेंड डीएसपी बताकर गेस्ट हाउस में ठहरे व्यक्ति ने गेस्ट हाउस के मैनेजर सहित तीन युवकों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर 57 हजार रुपये ठग लिए। गेस्ट हाउस के मैनेजर ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अटल्ला चुंगी चौराहा के निकट एक गेस्ट हाउस के मैनेजर राधिका विहार कॉलोनी निवासी उमेश दुबे ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि हरियाणा के यमुना नगर कॉलोनी निवासी राकेश सेठी दो वर्ष पूर्व उसके गेस्ट हाउस में ठहरा था। उसने खुद को सस्पेंड डीएसपी बताया था।
विज्ञापन

आरोपी ने सिक्योरिटी हेड के पद पर उसकी नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये लिए और 15 दिन बाद वापस आने को कहा था। लेकिन वह वापस नहीं आया और न ही उसने फोन उठाया। वहीं, आरोपी राकेश सेठी 18 अगस्त को विद्यापीठ चौराहा पर उसे मिला। रुपये मांगने पर वापस नहीं किए। 24 अगस्त को आरोपी फिर गेस्ट हाउस आया और दो दिन ठहरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में कार्यरत दिनेश एवं राहुल से नौकरी लगाने के नाम पर 7 हजार रुपये ऐंठ लिए और वापस नहीं किए। गेस्ट हाउस मैनेजर ने राकेश सेठी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मथुरा गेट पुलिस चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मैनेजर की तहरीर पर ठगी के मामले में राकेश सेठी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed