फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cheated of two lakh rupees by giving the greed of doubling the amount

Mathura News: रकम दोगुनी करने का लालच देकर दो लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cheated of two lakh rupees by giving the greed of doubling the amount
मथुरा। कंस्ट्रक्शन कंपनी में निवेश पर रकम दोगुनी करने का लालच देकर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। हाईवे पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित राम राहुल पुत्र कुमार निवासी कावेरी अशोका सिटी, थाना हाईवे ने बताया कि उसकी मुलाकात छह वर्ष पहले भूपेंद्र उर्फ विक्की ठाकुर से हाईवे प्लाजा पर हुई थी। बाद में फोन पर बात होने लगी। उसने खुद को आरव कंस्ट्रक्शन फर्म का मालिक बताया। इसी फर्म में रकम निवेश करने पर उसे दोगुनी कर वापस देने का लालच देते हुए सितंबर 2022 में वह अपने पिता सुखवीर के साथ आया और उससे दो लाख रुपये निवेश करा लिए। हर माह 10 हजार रुपये देने का सौदा हुआ।
विज्ञापन


कुछ माह पैसे दिए, लेकिन बाद में बंद कर दिया। इसके बाद फिर से पैसा देने का दबाव बनाया। मना करने पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से बैंक चेक बतौर गारंटी थमा दिया, लेकिन पुराने पैसे मांगे तो पांच लाख रुपये और निवेश करने की मांग रखी। इसके बाद उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। बीती 20 अप्रैल को भूपेंद्र अपने पिता सुखवीर व एक अन्य व्यक्ति के साथ घर आया। रकम मांगने के विरोध में पीटा और जान से मारने की धमकी दी। सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed