फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   chaudhary laxmikant injoured in road accident

सड़क हादसे में पूर्व मंत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष घायल

Mon, 02 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 02 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
chaudhary laxmikant  injoured in road accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री और भाजपा नेता चौधरी लक्ष्मीनारायण, उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी कानपुर में सड़क हादसे में घायल हो गए। उनका सुरक्षा कर्मी भी घायल हुआ है। वह दो जनवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाग लेने जा रहे थे।
विज्ञापन


दो जनवरी को होने वाली रैली में भाग लेने के लिए मथुरा से पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण अपनी कार से लखनऊ जाने के लिए शाम पांच बजे रवाना हुए थे। उनके साथ उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी, भाजपा नेता मेघश्याम और सुरक्षा गार्ड प्रदीप भाटी भी थे।
विज्ञापन


बताए अनुसार कानपुर के पास रात करीब पौने आठ बजे उनकी कार में पीछे से एक ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा नेता मेघश्याम और उनका सुरक्षा कर्मी प्रदीप भाटी घायल हो गए। उन्हें कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पाकर तमाम भाजपा के नेता कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed