Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chaturvedi Ramlila Mahasabha will fight a legal battle against Indradev Maharaj

Mathura News: इंद्रदेव महाराज के विरुद्ध चतुर्वेदी रामलीला महासभा लड़ेगी कानूनी लड़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Chaturvedi Ramlila Mahasabha will fight a legal battle against Indradev Maharaj
मथुरा। कथा वाचक इंद्रदेव महाराज द्वारा भगवान के स्वरूप को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर पर चतुर्वेदी रामलीला महासभा में रोष है। संगठन ने इंद्रदेव महाराज द्वारा क्षमा मांगने के लिए की गई सभा का बहिष्कार किया है और कानूनी कार्रवाई करने एवं ब्रज में कथा न करने देने का एलान किया है।
विज्ञापन


विगत कई दिनों से चल रहे इस प्रकरण में चतुर्वेदी रामलीला महासभा द्वारा चंद रोज पहले की गई महापंचायत में इंद्रदेव के प्रति रोष जताते हुए उन्हें प्रायश्चित करने को कहा गया, जिसका समर्थन कई धार्मिक संगठनों ने किया। उसी के तहत शनिवर शाम को वृंदावन के एक आश्रम में धर्म सभा बुलाई गई जिसमें कई संगठनों को आमंत्रित किया गया और कहा गया कि कथा वाचक इंद्रदेव प्रायश्चित करने के साथ ही क्षमा याचना करेंगे।
विज्ञापन

रामलीला महासभा के अध्यक्ष बैजनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि कथावाचक द्वारा प्रायश्चित न करने पर वृंदावन में होने वाले आयोजन का बहिष्कार किया है। उपाध्यक्ष श्याम सुंदर व्यास ने कहा कि कुछ हिंदूवादी संगठन ने इस मामले में जल्दबाजी की है और उनका सम्मान कर दिया। कोषाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि महासभा रविवार को कथा वाचक इंद्रदेव के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री कमल चतुर्वेदी ने कथावाचक को चुनौती दी है कि वे बिना प्रायश्चित किए ब्रज में कथा करके दिखाएं। उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा। महासभा द्वारा पांच सदस्यीय कमेटी की घोषणा की है। इसमें चतुर्वेदी रामलीला महासभा से श्यामसुंदर व्यास, नीरज चतुर्वेदी एवं अन्य संगठनों के तीन सदस्यों को शामिल किया गया है। कथा वाचक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के लिए अध्यक्ष के निर्देशन में यह कमेटी कार्य करेगी। इस मौके पर मंगल भवन दास, प्रकाश चतुर्वेदी, राजेंद्र चतुर्वेदी, पवन व्यास, रतन चतुर्वेदी, अनिरुद्ध चतुर्वेदी, आनंद बादाम छाप आदि मौजूद रहे।








धर्म रक्षा संघ का दावा: महामंडलेश्वर इंद्रदेव के क्षमा याचना करने पर मामले का पटापेक्ष


वृंदावन। धर्म रक्षा संघ की एक धर्मसभा अवध गोविंद विहार, रमणरेती में वीतराग संत गोविन्दानंद तीर्थ महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें दावा किया गया है कि महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज ने व्यास पीठ की मर्यादा के प्रतिकूल कहे गए शब्दों के बारे में क्षमा याचना कर ली है। अब मामले का पटाक्षेप हो गया है।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने इस पूरे प्रकरण के पटाक्षेप की घोषणा की। बताया कि सभा से पूर्व महामंडलेश्वर इंद्रदेव ने नगर की परिक्रमा मार्ग में प्रातः काल सोहनी सेवा की। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम, माता सीता एवं अन्य रामलीला के स्वरूपों का महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज ने पूजन अर्चन किया। महामंडलेश्वर बाल योगेश्वरानंद महाराज ने कहा कि बृजवासियों ने इन्हें विशाल हृदय दिखाते हुए क्षमा किया है। महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर इंद्रदेव महाराज ने भी वचन दिया है कि भविष्य में व्यास मंच की मर्यादा का ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार की चूक नहीं की जाएगी। वीतराग संत गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि क्षमा प्रायश्चित के रूप में बदल जानी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी रामस्वरूप दास महाराज ने कहा कि सभी भक्तों को व्यास पीठ की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

निराधार बोला
इस मौके पर बृजवासी पांडा सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर गौतम ने कहा के श्राद्ध करना पूर्णतया शास्त्र सम्मत है। श्राद्ध के विषय में जो भी इंद्रदेव ने बोला वह बिल्कुल निराधार है। धर्म सभा में स्वामी अवधेश शर्मा, कुंवर नरेंद्र सिंह, संत वैराग्य स्वरूप ब्रह्मचारी, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, महामंडलेश्वर चित्र प्रकाशानंद महाराज, महामंडलेश्वर रघुनाथ दास महाराज, महंत जयराम दास महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed