फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Charging stations will be built before the introduction of 50 new e-buses.

Mathura News: 50 नई ई-बसों को शुरू करने से पहले बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Charging stations will be built before the introduction of 50 new e-buses.
मथुरा। धार्मिक नगर में आने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए वर्ष 2022 में 50 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया। इन बसों का शहरवासियों को कम और गोवर्धन-बरसाना जैसे ग्रामीण अंचलीय क्षेत्र के लिए जाने वालों को अधिक हुआ। अब प्रदेश सरकार ने जल्द ही मथुरा नगरी में 50 और नई-बसों के संचालन की योजना तैयार की है। जनपद में समय समय पर होने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की लाखों की भीड़ को गंभीरता लिया है।
विज्ञापन

सरकार ने मथुरा को प्रदेश के उन 18 शहरों में शामिल किया है, जहां 50 और नई ई-बसें चलाई चलाई जानी है। नई ई-बसों का दायरा शहर तक ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया जाएगा। योजना के अनुसार इन बसों का संचालन मुख्य रूप से मथुरा, निधिवन, गोकुल बैराज, हाइवे, लक्ष्मी नगर, राया, आईएसबीटी (जयसिंहपुरा) सहित शहर से जुड़े अन्य ग्रामीण मार्गों पर किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इस कदम से सार्वजनिक परिवहन को भारी बढ़ावा मिलेगा, जिससे सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी। आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस के एआरएम राधा कृष्ण ने बताया कि नए डिपो के लिए लक्ष्मीनगर और वृंदावन के पास जमीन का सर्वे पूरा होने की पुष्टि की है। जल्द ही इन दोनों स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


सात मीटर की होंगीं लो फ्लोर बसें
धार्मिक नगरी मथुरा में आगरा-मथुरा सिटी बस ट्रांसपोर्ट बस लिमिटेड द्वारा नौ मीटर वाली 50 ई- बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों का संचालन वृंदावन से जन्मभूमि तक ही किया जाता है। वृंदावन से गोवर्धन, बरसाना सहित अन्य स्थानों के लिए किया जाता है। इस बार जिले के लिए सात मीटर वाली 50 ई-बसों को लाया जा रहा है। ये बसें लो फ्लोर होने के साथ-साथ ऊंचाई में भी कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मी नगर और वृंदावन में बनाए जाएंगे चार्जिंग स्टेशन
इस योजना को धरातल पर लाने के लिए नगर आयुक्त जग प्रवेश ने खुद ही रुचि दिखाई है। 22 जून को शासन को भेजी गई रिपोर्ट बताया भी गया है। दोनों चार्जिंग स्टेशन के लिए राजस्व ग्राम अब्दुल नबीपुर बांगर में 2.5 एकड़ और ग्राम सभा राजपुर बांगर में लगभग तीन एकड़ भूमि का सर्वे का काम भी पूरा कर लिया है। इन दोनों ही स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन का कार्य शुरू किए जाने की उम्मीद बढ़ गई है। बताते चलें कि वर्तमान में मात्र एक चार्जिंग स्टेशन हाइवे स्थित आईएसबीटी पर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed