{"_id":"5887a4954f1c1b3e0fcf3f23","slug":"chaos-during-shahrukh-khan-at-mathura-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटोग्राफ वाली गेंद पकड़ने को मची अफरातफरी, भीड़ में दब गए थे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटोग्राफ वाली गेंद पकड़ने को मची अफरातफरी, भीड़ में दब गए थे बच्चे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रईस फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे शाहरुख खान ने मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर जब अपने आटोग्राफ वाली गेंदें भीड़ की तरफ उछाली तो उन्हें पकड़ने के लिए भगदड़ मच गई। स्थिति ये हुई कि कई युवक गिर गए। महिलाएं और बच्चे भी प्लेफार्म पर गिर गए थे। भीड़ में दबे बच्चे चीख-पुकार करने लगे थे।
मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर जब अगस्त क्रांति एक्सप्रेस शाहरुख खान को लेकर पहुंची तो नौजवान उछल पड़े। शाहरुख खान ने भी अपने प्रशंसकों को देख उनकी तरफ आटोग्राफ वाली गेंदें उछालनी शुरू कर दी। गेंद के लिए लोग दौड़ पड़े। एक-दूसरे को धक्का देकर गेंद हासिल करने की होड़ सी मच गई।
यहां महिलाएं और बच्चे भी पहुंचे थे। इन हालात में कई महिलाएं और बच्चे प्लेटफार्म पर गिर गए। चीख-पुकार मच गई थी। किसी तरह से गिरे लोगों को उठाया गया। किसी के चोट तो नहीं आई लेकिन प्लेटफार्म पर गिरीं महिलाओं और बच्चों को सामान्य होने में काफी वक्त लगा। हालांकि पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रस्सी बांधकर गैलरी बनाई थी लेकिन जब अफरातफरी मची तो रस्सियां भी टूट गई थीं।