{"_id":"6876ab1c4395727acc083b91","slug":"chants-of-har-har-mahadev-reverberated-in-the-shiva-temple-rudrabhishek-was-performed-mathura-news-c-160-1-sagr1034-104865-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शिवालय में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, हुआ रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शिवालय में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, हुआ रुद्राभिषेक
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में रुद्राभिषेक करते हुए भक्तगण।
- फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। सावन मास के चलते शिवालयों में शिवभक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया तो कई श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
मान्यता है यदि आप भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते हैं तो आपकी एक या दो नहीं बल्कि 18 प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन माह का सोमवार, प्रदोष या शिवरात्रि कोई भी दिन हो सभी मान्य तिथियों में शिव का रुद्राभिषेक जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति दिलाता है और मोक्ष के द्वार खोलता है।
तालाबशाही स्थित लालदास बाबा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, गाय का दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा कर परिवार की समृद्धि की कामना की। जितेंद्र अग्रवाल एडवोकेट, भगवत स्वर्णकार, सीमा अग्रवाल, वृंदावन खंडेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पंचशील काॅलोनी में भागवताचार्य धर्म महाराज के सानिध्य में रुद्राभिषेक किया तो पूरा परिसर भोले बाबा की जयघोषों से गुंज उठा। सेवाभावी लोग जगह-जगह भंडारे लगा रहे हैं तो कोई कांवड़ लेकर आने वालों के लिए तैयारियों में जुटे हैं। पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। इधर, ज्योतिषाचार्य छैल बिहारी शास्त्री के अनुसार सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ को 11 किलो चावल, 11 बेलपत्र और 11 बादाम अर्पण करना चाहिए और सच्चे मन से अपनी मनोकामना पूर्ति या फिर कष्ट निवारण के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।
-- -
रुद्राभिषेक से मिलने वाले फल
यदि शिवलिंग का अभिषेक घी की धारा से करें तो वंश बढ़ता है, शिवलिंग पर गाय के दूध से अभिषेक करने से आरोग्य जीवन प्राप्त होता है, शिवलिंग पर शक्कर मिले दूध से अभिषेक करने से व्यक्ति को ज्ञान प्राप्त होता है, शिवलिंग पर भस्म अभिषेक करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है और यदि आपको कोई पुराना रोग है तो शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करने से वह समाप्त होती है।