फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chant of "Krishna Lala, we will come; we will build the temple right there" echoes at the Mahayajna.

Mathura News: महायज्ञ में गूंजा कृष्ण लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे का उद्घोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Chant of "Krishna Lala, we will come; we will build the temple right there" echoes at the Mahayajna.
वृंदावन। देश की प्रगति, विश्व शांति और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ शुरु हुए छटीकरा रोड स्थित श्री राधाकृष्ण आश्रम में रविवार से 54वें श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ में कृष्ण लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे का जयघोष खूब गूंजा। इस मौके पर संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने यह उद्घोष करते हुए कहा कि जिस प्रकार अयोध्या में साढ़े पांच सौ साल की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बना, उसी प्रकार अब मथुरा में भी भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए। इसके लिए पूरे समाज को एकजुट होकर काम करना होगा।
विज्ञापन

महायज्ञ का शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री एवं विधायक राजेश चौधरी, कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज, मृदुल शास्त्री, महामंडलेश्वर राधानंद गिरी तथा युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यज्ञ का संरक्षण कर रहे देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि माता ललिता से भारत के वैभव और गौरव में वृद्धि की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर जिले में ललिता माता का यज्ञ आयोजित हो और युवा पीढ़ी सनातन धर्म से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद भारत विश्व शक्ति के रूप में उभरा है।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि धर्म और लोककल्याण एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है तथा युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के प्रयास निरंतर जारी हैं। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि भारत महतारी की प्रतिष्ठा को विश्व में और ऊंचा ले जाने के लिए युवा वर्ग को अधिक श्रमदान करना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो भगवान कृष्ण और प्रभु राम से कोई संबंध नहीं रखते, आज वही सनातन धर्म पर प्रवचन दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता समय आने पर ऐसे लोगों का उपचार करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है। कार्यक्रम में शेषनाथ तिवारी, मुकेश पांडे, नरोत्तम सिंह बागी, संदीप पांडे, रोहित चौधरी, देवांश शुक्ला, शिवपाल यादव, पप्पू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed