{"_id":"6179950a09e03b44d132c59e","slug":"changing-weather-is-making-people-sick-mathura-news-mtr507710789","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलता मौसम कर रहा लोगों को बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलता मौसम कर रहा लोगों को बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मौसम में बदवाल के साथ ही खांसी, जुकाम और वायरल के मरीज बढ़ने लगे हैं। प्रतिदिन 300 से 400 मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इसमें 65 फीसदी से अधिक वायरल से पीड़ित हैं। ऐसे में चिकित्सक भी बचाव की सलाह दे रहें।
इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। सुबह- शाम के साथ रात में ठंडा मौसम होने से लोग बीमार हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम में इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में सर्दी, जुकाम और बुखार की परेशानी आम बात है। ऐसे मौसम में खानपान तथा रहन-सहन के मामले में खास ध्यान देने की जरूरत होती है।
--
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण कफ, कोल्ड, फीवर, गले में खराश, खांसी, सिर दर्द और बुखार आदि समस्याएं होना एक आम बात है। थोड़ी सावधानी बरतें तो वायरल फीवर या खांसी और जुकाम की चपेट में आने से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
डॉ. मुकुंद बंसल, सीएमएस जिला अस्पताल
---
इन दिनों मच्छर आदि बरसाती कीट विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोग फैला सकते हैं। संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। इस बार डेंगू या मलेरिया के केस अधिक होने के कारण लोगों की पहले जांच कराने के बाद उन्हें भर्ती किया जा रहा है। ज्यादातर मामले वायरल फीवर के निकल रहे हैं।
डॉ. संजीव जैन, सीएमएस संयुक्त जिला अस्पताल वृंदावन
---
सावधानी
- आइसक्रीम, पेस्ट्री, कोल्ड ड्रिंक आदि के सेवन से बचें।
- फ्रिज में रखी ठंडी चीजें खाने से बचें।
- यदि किसी व्यक्ति को खांसी या जुकाम है उससे दूरी बनाकर रखें।
- नियमित रूप से मास्क का प्रयोग करें।
- खांसी और जुकाम होने पर गुनगुना पानी पीएं।
- बीमारी होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में संपर्क करें।