फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Changing color of nails can be a sign of a serious disease

Mathura News: गंभीर रोग का संकेत हो सकता है नाखूनों का बदलता रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Changing color of nails can be a sign of a serious disease
मथुरा। यदि आपके नाखून सफेद होने लगे हैं तो यह आपके शरीर में पनप रही बीमारी का पहला संकेत है। ऐसे में देर न करते हुए तुरंत चिकित्सक के पास जाएं और परीक्षण कराएं। प्रोटीन की कमी, फंगल संक्रमण, एलर्जी, गुर्दे, हृदय व लिवर रोग, मधुमेह और खून की कमी होने पर सबसे पहले इसका असर नाखूनों पर ही होता है। जिला अस्पताल में इस तरह की समस्या को लेकर रोजाना 4-5 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि सफेद नाखून शरीर में होने वाली बीमारी का संकेत देते हैं। नाखूनों का सफेद होना कोई चोट, जिंक और प्रोटीन की कमी, फंगल संक्रमण, एलर्जी के कारण हो सकता है। उंगली पर लगी किसी चोट के कारण भी नाखून पर सफेद धब्बे बन सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पोषक तत्वों की कमी के कारण, आहार में जिंक, आयरन, प्रोटीन या कैल्शियम की कमी से तथा फंगल संक्रमण के कारण भी नाखून पर सफेद धब्बे हो सकते हैं। कई बार नेल पॉलिश या रिमूवर के इस्तेमाल से होने वाली एलर्जी भी सफेद दाग का कारण बन सकती है। चिकित्सक बताते हैं कि डायबिटीज होने पर भी नाखूनों के रंग में बदलाव आता है। जबकि यदि पूरा नाखून सफेद हो और सिरे पर एक पतली गुलाबी पट्टी हो, तो यह हृदय या गुर्दे की समस्या दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन लक्षणों पर लें डॉक्टर से परामर्श
यदि नाखूनों पर लगातार सफेद धब्बे या अन्य बदलाव दिखने लगें।
थकान, त्वचा में बदलाव होने पर।
फंगल संक्रमण का संदेह होने पर।

चिकित्सक की सलाह
यदि नाखून चबाने की आदत है तो इसे तत्काल छोड़ दें।
घरेलू काम करते समय दस्तानों का प्रयोग करें।
अपने नाखूनों को नियमित रूप से नमी दें और सफाई रखें।
संतुलित आहार लें, इसमें जिंक, आयरन और प्रोटीन शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed