फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Changes in the Daily Service of Thakur Shri Banke Bihari During the Month of Jyeshtha

Mathura News: ज्येष्ठ मास में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की सेवा में बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Changes in the Daily Service of Thakur Shri Banke Bihari During the Month of Jyeshtha
वृंदावन। ज्येष्ठ मास में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी सहित नगर के मंदिरों में ठाकुरजी को शीतलता प्रदान करने के लिए फूलों और लतापताओं से बनीं कुंजों व बंगले में विराजमान किया जा रहा है। भगवान की पोशाक व आभूषण भी पुष्प कलियों से बनाए जा रहे हैं। वहीं सेवा में बदलाव कर उन्हें शीतल पेय एवं फल सेवित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है। ऐसे में ठाकुर बांकेबिहारी को शीतलता प्रदान करने के लिए सेवायत गोस्वामी हर संभव जतन कर रहे हैं। सेवायत सुबह शृंगार आरती तथा शाम को उत्थापन भोग में ठंडाई, खरबूज व आम आराध्य को सेवित करेंगे। मंदिर के सेवायत आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि भीषण गर्मी में आराध्य की भोगराग सामिग्री पूरी तरह शीतलता प्रदायक भोज्य व पेय पदार्थों पर केंद्रित है। इस समय भगवान के भोगराग में मेवाओं की मात्रा कम कर दी गई है। ठंडी तासीर वाले पदार्थ सेवित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूरे दिन में कई बार भगवान को माखन - मिश्री, शरबत, ठंडाई, मौसमी फलों के रस व ठंडे दूध की मलाई के साथ भोग में छैना, मावा, फल, गुलकंद इत्यादि से बनी भोग सामग्री परोसी जा रही हैं। दिन में चार बार ठाकुरजी की ठंडी तासीर वाले इत्रों से मालिश की जा रही है। आम दिनों में उत्थापन भोग में ठाकुरजी को चाट, पकोड़ा, सुबह शृंगार आरती के बाद बालभोग में कचौड़ी, सब्जी, मिठाई परोसी जाती थी। भगवान की शयन शैया में भी बदलाव किया है। हल्की मलमल की चादर व हल्के गद्दे सजाए जा रहे हैं। पंखा, कूलर एवं एसी के द्वारा ठाकुरजी को शीतल सुख पहुंचाने के प्रयत्न हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed