फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chandan Wins Gold for the Fourth Time

Mathura News: चंदन ने चौथी बार जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Chandan Wins Gold for the Fourth Time
मथुरा। पश्चिम बंगाल के हुगली में 7 से 9 अगस्त तक हुई सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर काई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य समेत कुल सात पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जिले के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें से सात खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन

सबसे बड़ी उपलब्धि चंदन सिंह के नाम रही, जिन्होंने लगातार चौथी बार राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर मथुरा का गौरव बढ़ाया। चंदन पिछले चार वर्षों से लगातार काई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर रहे हैं। मथुरा टीम के लिए प्रिंस अग्रवाल, निधि चौधरी और अमृता यादव ने भी स्वर्ण पदक जीते हैं। उधर, मयंक बेनीवाल ने रजत, सिया चौधरी और प्रियांशी शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। तन्मय बेनीवाल पदक से चूक गए, लेकिन उन्होंने कड़ा मुकाबला किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नौ स्वर्ण, सात रजत और आठ कांस्य समेत कुल 24 पदक जीते। टीम ने सचिव अमित गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। टीम के साथ प्रशिक्षक राजीव सोनी, कंचन रानी और कार्तिक शर्मा मौजूद रहे। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक की भूमिका सोनू निषाद ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed