फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   chance for admission on 3100 seat

इस बार 3100 सीटों पर प्रवेश का मौका

Mon, 01 Aug 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 01 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
chance for admission on 3100 seat
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty
जिले में इस बार बीटीसी की 3100 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। 2015 बैच की बीटीसी प्रवेश प्रक्रिया के लिए हाल ही में ऑनलाइन आवेदन लिए गए हैं। बीटीसी की सीटों के मामले में जिला प्रदेश में दूसरे स्थान है। इससे अधिक सीटें पड़ोसी जिले आगरा में हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि वर्ष 2015 के बीटीसी बैच के लिए जुलाई माह में ही आवेदन हुए थे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई थी। आवेदन फार्म में त्रुटि होने की दशा में उसमें संशोधन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई थी। इस बार मथुरा जिले में बीटीसी प्रवेश के लिए रिक्त 3100 सीटों में 2900 सीटें निजी बीटीसी एजूकेशन संस्थानों में हैं।
विज्ञापन


200 सीट जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में भरी जाएंगी। डायट में प्रवेश पूरे होने के बाद शेष अभ्यर्थियों को निजी संस्थान में मौका मिलेगा। जिले में इस समय 58 बीटीसी कालेज हैं। इनमें से प्रत्येक में 50-50 सीटें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में 5000 से अधिक सीट
आगरा में बीटीसी की प्रदेश की सबसे अधिक सीट हैं। जिले में 100 से अधिक बीटीसी एजूकेशनल इंस्टीट्यूट हैं। प्रत्येक कालेज में 50 सीटों पर एडमिशन लिया जाता है। इस अनुपात के अनुसार आगरा जिले में इस बार 5000 से अधिक रिक्त सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। 

पिछले बैच में थीं 2100 सीट
वर्ष 2014 बैच में जिले में बीटीसी की मात्र 2100 सीट थीं। उस समय जिले में 38 बीटीसी कालेज थे। इस बार इनकी संख्या बढ़कर 55 हो गई है। बीते साल ही करीब 600 सीट खाली रह गई थीं।


अल्पसंख्यक कालेजों में सीधे प्रवेश
जिले में इस समय 58 कालेजों के पास बीटीसी की मान्यता है। इनमें से तीन अल्पसंख्यक कालेज भी हैं। इनमेें भी प्रत्येक कालेज में 50-50 सीट हैं। यह कालेज सीधे ही प्रवेश ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed