{"_id":"69ea85e5c847ba98840e43e6","slug":"chairs-placed-in-the-jagamohan-once-again-for-vips-mathura-news-c-161-1-mt11010-102496-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वीआईपी के लिए फिर जगमोहन में डाली गई कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वीआईपी के लिए फिर जगमोहन में डाली गई कुर्सी
विज्ञापन
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सिंहासन पूजन के लिए जगमोहन में डाली गई कुर्सियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। परंपराओं का हवाला देकर बार-बार कमेटी के कार्यों का विरोध करने वाले सेवायत खुद परंपराओं का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी यजमान के लिए नियमों को दरकिनार कर दिया जाता है। बृहस्पतिवार को राजभोग सेवा में एक वीआईपी को ठाकुरजी की सिंहासन पूजा कराने के लिए जगमोहन में ही कुर्सियां डाल दी गईं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी जैसे ही हाईपावर्ड कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को लगी उन्होंने मामले में फूल बंगला बुक कराने वाले सेवायत को नोटिस जारी किया है। इसमें तीन दिन में जबाव दाखिल करने को कहा है।
इन दिनों श्रीबांकेबिहारी मंदिर में फूल बंगले सजाए जा रहे हैं। ठाकुरजी गर्भगृह में विराजे हुए हैं। हाल में एक वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में जगमोहन में सिंहासन पूजा के लिए आए यजमानों के लिए तीन कुर्सियां डाली गईं। सिंहासन पूजा के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। पूजा में एक पुलिस अधिकारी के पिता भी शामिल रहे, इसलिए पूजा अर्चना में वीआईपी सुविधाएं दी गईं। फूल बंगले को लेकर लगाए गए बैनर में यजमान का नाम नहीं था, उस पर गऊ कृपा लिखा था।
इस बात की जानकारी होने पर हाईपावर्ड कमेटी की ओर से सेवायत मनोज गोस्वामी को नोटिस जारी किया गया। इसमें तीन दिन में जवाब दाखिल करने को कहा है। कमेटी ने जहां एक ओर कुर्सियां डालने वहीं बैनर पर नाम नहीं लिखने का कारण पूछा है। इस नोटिस के बाद मंदिर के सेवायतों में खलबली मच गई है। कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी का कहना है जगमोहन में कुर्सी डालकर पूजा करने की परंपरा गलत है। पूर्व में एक अधिकारी के परिजन के लिए ऐसा ही किया गया था।
विज्ञापन
--
कमेटी की ओर सेवायत को नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार, अध्यक्ष हाईपावर्ड कमेटी