Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chairman fell ill; inquiry postponed.

Mathura News: अध्यक्ष बीमार हुए, टल गई जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Chairman fell ill; inquiry postponed.
मथुरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राल क्षेत्र के गांव तारसी में 84 कोस परिक्रमार्थियों को एक्सपायरी दवाएं वितरित किए जाने के मामले की जांच एक बार फिर धीमी पड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित चार सदस्यीय जांच समिति मंगलवार को संबंधित पक्षों के बयान दर्ज नहीं कर सकी। इसकी वजह जांच समिति के अध्यक्ष का बीमार हो जाना रहा। अध्यक्ष की अनुपस्थिति में समिति के अन्य सदस्यों ने भी बयान दर्ज करने की कार्रवाई नहीं की, जिससे पूरे मामले की जांच फिलहाल टल गई।
विज्ञापन

राल के गांव तारसी में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमार्थियों को आंख व कान के एक्सपायरी ड्राप व अन्य दवाएं बांटने का मामला सामने आया है। मामले में राल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राकेश सिंह सिकरवार ने सीएमओ डॉ.राधावल्लभ से की है। मामले में फार्मासिस्ट अवनीश गोयल पर एक्सपायरी दवाओं के वितरण व साक्ष्य मिटाने का आरोप है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. आलोक कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश राठौर, डॉ. अनुज चौधरी, चीफ फार्मासिस्ट शिव कुमार माहौर को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। टीम ने सीएचसी प्रभारी, सीएचओ एवं फार्मासिस्ट को नोटिस जारी कर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। मंगलवार को अध्यक्ष के बीमार हो जाने के कारण बयान नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed