{"_id":"58bc5c8d4f1c1b046ae7eea0","slug":"chadava-in-thakur-bankebihari-emple","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांकेबिहारी की गुल्लकों से निकले एक करोड़ चालीस लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांकेबिहारी की गुल्लकों से निकले एक करोड़ चालीस लाख
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को 16 गुल्लकें खोली गईं। इनमें ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी को एक करोड़ चालीस लाख रुपये मिले हैं। इनमें पुराने 500 और 1000 के नोट भी निकले हैं। बताया गया कि 20 लाख रुपये के ये पुराने नोट हैं। इन सभी नोटों को कोर्ट में जमा कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
पिछले दिनों मंदिर प्रशासक एवं सिविल जज जूनियर डिवीजन के आदेश के बाद ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रखीं 16 गुल्लकों को खोलकर नोटों की गिनती का कार्य शुरू किया गया। मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच पर्यवेक्षकों की निगरानी में खोली गईं गुल्लकों में निकली रकम को मंदिर के प्रबंधन के कर्मचारियों ने गिना।
उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से चल रही नोट गिनने की प्रक्रिया रविवार को पूरी कर ली गई। इन रुपयों को बैंक के खातों में जमा करा दिया गया है। मुनीष शर्मा के अनुसार होली से पूर्व सोमवार को मंदिर की सभी गुल्लकों को एक बार फिर से खोलकर उनके रुपयों को निकलकर गुल्लकों को बंद कर दिया जाएगा। होली पर गुल्लकों में पानी गिरने से नोट खराब होने की आशंका के कारण इन्हें खाली कर दिया जाता है।