फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   central minister giriraj singh in mathura

अपराधियों का नेतृत्व करती है सपा सरकार

Thu, 23 Jun 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 23 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
central minister giriraj singh in mathura
केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार अपराधियों का नेतृत्व करती है। हाल ही में जिस पार्टी का विलय सपा में हुआ है, उसका मुखिया अपराधियों का सरगना है। उन्होंने कहा कि मथुरा में कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है। यहां एक व्यक्ति ने ही सरकारी संरक्षण में आतंक मचा रखा था।
विज्ञापन


वेटरनेरी यूनिवर्सिटी और केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के भ्रमण कार्यक्रम पर आए केंद्रीय लघु उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने प्रदेश की अखिलेश सरकार को आडे़ हाथ लेते हुए कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि यहां हिंदुओं को पलायन करना पड़ रहा है। देश के विभाजन के दौरान किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि ऐसी भी स्थिति आएगी। देश के अनेक गांव कैराना बने हुए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में गोहत्या और गोतस्करी गंभीर समस्या बनी हुई है। 7-8 माह पहले गो-मांस पर ही राजनीतिक बवाल हुआ था। मथुरा लैब की रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि मांस गाय का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल की तारीफ करते हुए उन्होंने विपक्ष पर विकास कार्यों में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया। कहा कि जीएसटी लागू होने से तरक्की की रफ्तार कुछ और ही होती। दो साल में तैयार विकास के ढांचे पर अगले तीन साल में महल नजर आएगा।

इस मौके पर भाजपा नेता राजेश चौधरी, सुमित शर्मा, आकाश चौधरी, कुंजबिहारी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

अखिलेश चाहे जितनी बिजली खरीदें
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि इस वक्त देश सरप्लस बिजली उत्पादन कर रहा है। अखिलेश चाहें तो यूपी के लिए मनमाफिक बिजली खरीद सकते हैं।

दो बच्चों का बने कानून
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश में सभी के लिए आमराय से अधिकतम दो बच्चे पैदा करने का कानून बनना चाहिए। बांग्लादेश, इंडोनेशिया और मलेशिया जनसंख्या नियंत्रण पर काम कर रहे हैं, लेकिन भारत में इस पर वोट की राजनीति शुरू हो जाती है। उन्होंने चीन का उदाहरण देते हुए विकास की तस्वीर रखी। 

15-15 लाख लालू के खाते में जाने से बचे
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार के दिव्यमान लालू प्रसाद यादव और उदयमान नीतीश कुमार कहते हैं कि गरीब के खाते में आने वाले 15-15 लाख कहां गए। टू-जी, कोयला खदानों की पारदर्शिता पूर्ण नीलामी से 3 लाख करोड़ रुपये किसान, मजदूर और आम व्यक्ति के विकास के लिए सरकार के खजाने में आ गए है। ये राशि लालू यादव के खाते में जाने से बच गई है। 


वेटरनेरी वैज्ञानिकोें के साथ की चर्चा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान में वेटरनेरी वैज्ञानिकों के साथ चर्चा की। कुलपति डा. केएमएल पाठक की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री ने किसान को मजबूती देने के लिए विभिन्न विषयों पर मंथन किया। भविष्य में जल और खाद्यान्न संकट के समाधान पर भी विचार विमर्श किया।  इस मौके पर डीन डा. एसके गर्ग, डीन पीजी पीके शुक्ला, सहायक रजिस्ट्रार ब्रजेश यादव, पूर्व रजिस्ट्रार शरद यादव सहित विवि के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed