{"_id":"43ae91745006b1abcfd94c436c285aa4","slug":"central-and-state-government-are-against-farmer-jayant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद और रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने नगला संजा और राया के रामपुर चौराहे में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत के रालोद समर्थित प्रत्याशियों के लिए सभाएं कीं।
नगला संजा में उन्होंने कहा कि देश को बांटने वाली पार्टियों से लोगों को बचना होगा। केंद्र और प्रदेश की सरकार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों सरकारें किसान विरोधी हैं। केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया का सपना दिखा युवकों को उसका आदी बना रही है।
वहीं राज्य सरकार रोजगार के संसाधन तक नहीं दे पा रही। ग्रामीणों ने पगड़ी बांध कर जयंत का स्वागत किया। उनके साथ निरंजन सिंह धनगर, गिरेंद्र चौधरी, ब्लाक प्रमुख यतेंद्र सिंह सिकवार, उदयवीर सिंह कुंतल, भिक्की सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
राया के रामपुर चौराहे पर आयोजित सभा में जयंत चौधरी ने कहा कि आज क्षेत्र को विकास की आवश्यकता है। महंगाई, बेरोजगारी किसानों की समस्याएं हैं। हमें ऐसे में एकजुट होकर मतदान करना होगा। विकास के लिए अपना अच्छा प्रतिनिधि चुनना होगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह, रामवीर सिंह भरंगर, पीयूष धनगर, वीरपाल सिंह, भगत सिंह जादौन, पूर्व विधायक नवाब सिंह आदि उपस्थित थे।