फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Centenary celebrations of Maa Katyayani temple from tomorrow

Mathura News: मां कात्यायनी मंदिर का शताब्दी समारोह 29 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Centenary celebrations of Maa Katyayani temple from tomorrow
वृंदावन। राधा बाग स्थित मां कात्यायनी शक्ति पीठ मंदिर का शताब्दी समारोह 29 जनवरी से प्रारंभ होने जा रहा है। समारोह की शुरुआत श्रीमद्भागवत कथा के साथ होगी। राधा रमण मंदिर के सेवायत श्री वत्स गोस्वामी भक्तजनों को कथा का रसपान कराएंगे। इस अवसर पर 29 जनवरी को मंदिर से कथा स्थल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

कात्यायनी ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश, सचिव रविदयाल, पूर्व सचिव नरेश दयाल एवं ट्रस्टी संजय बहादुर ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पांच फरवरी (माघी पूर्णिमा) को मां कात्यायनी मंदिर के सौ वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी क्रम में 29 जनवरी से 5 फरवरी तक शताब्दी वर्ष उत्सव 2023 मनाया जा रहा है। उत्सव के दौरान मंदिर परिसर में ही ठाकुर राधारमण मंदिर के सेवायत एवं विश्व प्रसिद्ध कथा व्यास श्रीवत्स गोस्वामी महाराज 29 जनवरी से 4 फरवरी तक प्रतिदिन अपराह्न 3 से सायं 6:30 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मां कात्यायनी और उनके भक्तों को कराएंगे।
विज्ञापन

समारोह में मंदिर परिसर में शतचंडी महायज्ञ भी शुरू होगा। मां कात्यायनी को 56 भोग भी अर्पित होंगे। उन्होंने बताया कि 5 फरवरी को सुबह 10 से 11:30 बजे तक विशेष चार आरती होंगी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के बारे में उन्होंने बताया कि बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए मंदिर के आंगन में लोहे के जाल से डलवा दिया गया है। इससे श्रद्धालुओं के हाथों के बैग छीनने और आंखों से चश्मा उतारकर नहीं ले जाने की घटना नहीं होती है। उन्होंने बताया कि कथा पंडाल के आसपास लंगूर बंदरों की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि शताब्दी उत्सव में प्रमुख संतों, सांसद, विधायकों समेत अधिकारियों, बुद्धिजीवियों, व्यापारी नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed