Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Census to Begin on the 22nd

Mathura News: 22 से होगी जनगणना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Census to Begin on the 22nd
मथुरा। जनगणना की प्रक्रिया 22 मई से शुरू होने जा रही है। डिजिटल माध्यम से जो जहां है...वह वहीं से अपनी जानकारी दर्ज करा सकेगा। वर्तमान में स्व-गणना की प्रक्रिया जारी है। छह हजार कर्मचारियों को 200-200 मकानों की स्व-गणना कराने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल माध्यम से होने वाली इस गणना से आंकड़ों में पारदर्शिता आएगी और डेटा प्रोसेसिंग में लगने वाला समय भी कम होगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्व-गणना के लिए आने वाले कर्मचारियों को सही जानकारी दें और यदि संभव हो तो स्व-गणना के विकल्प का उपयोग करें ताकि सटीक आंकड़े तैयार किए जा सकें। यह प्रक्रिया न केवल जनसंख्या का आंकड़ा देगी बल्कि आगामी दशक के लिए नागरिक सुविधाओं के खाके को भी तैयार करने में मदद करेंगे। एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


जिला जज ने की ऑनलाइन स्व गणना
मथुरा। जिला जज विकास कुमार ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन स्व गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की। उनके साथ ही अपर जिला जज राजेश पाराशर एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नितिन कुमार ने भी स्व गणना प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (निदेशक आईटी) अजय कुमार गुप्ता एवं अमित कुमार शर्मा ने डिजिटल जनगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि 21 मई तक आमजन स्व गणना पोर्टल स्व गणना पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद 22 मई से मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। जिला जज विकास कुमार ने लोगों से कहा कि अधिक से अधिक स्व गणना पोर्टल का उपयोग कर अपनी जानकारी ऑनलाइन भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed