फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   celebration on the action of army

सेना की कार्रवाई की कामयाबी पर जमकर हुआ जश्न

Fri, 30 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 30 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
celebration on the action of army
जश्न - फोटो : अमर उजाला
पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन की शानदार कामयाबी पर भाजपाई फूले नहीं समा रहे हैं। शहर में तिराहे-चौराहों पर मिष्ठान वितरण किया गया, तिरंगा लहराते हुए आतिशबाजी की गई। भारत माता और नरेंद्र मोदी की जयजयकार के नारे लगाए।
विज्ञापन


गुरुवार को जैसे ही यह जानकारी आम हुई कि भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकवादियों के सात कैंपों को नष्ट करते हुए बड़ी संख्या में आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है, तो खुशी की लहर दौड़ गई। इस्लामिया इंटर कालेज दरेसी रोड पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रांतीय नेता मौ. रियाजुद्दीन और अल्तमुल निजाम के नेतृत्व में मुस्लिम समाज ने मिष्ठान वितरण किया। इंजी. अलतमुल निजाम ने इसे अब तक का पाक को सबसे करारा जवाब बताया। 
विज्ञापन


धौली प्याऊ मंडल के अध्यक्ष राजीव राज पाठक, अशोक शर्मा, नेत्रपाल गौतम, सुशील गौतम, महेश बैसला, विनोद भारद्वाज आदि ने तिरंगा लहराया और सेना के पक्ष में नारेबाजी की। छावनी मंडल के कार्यकर्ताओं ने सार्थक चतुर्वेदी, तपेश भारद्वाज के नेतृत्व में मयूर विहार में तिरंगा लहराया और पटाखे चलवाए। अभिनव आजाद, हीरा अतेंद्र, संजय चौहान, सरोज वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होलीगेट मंडल अध्यक्ष धर्मेेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में चौक बाजार में आतिशबाजी की गई। इस दौरान नागेंद्र सिकरवार, राजू यादव, मुकेश खंडेलवाल, विजय शर्मा, रामदास चतुर्वेदी आदि शामिल हुए। युवा मोर्चा ने नगर अध्यक्ष सुमित शर्मा के नेतृत्व में जयसिंहपुरा में आतिशबाजी की गई। संतकुमार शर्मा, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, अनीष वर्मा, अर्पित सारस्वत आदि शामिल हुए।


आरएसएस का स्वयंसेवक है देश का प्रहरी
पीओके में भारतीय सेना की कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते हुए आरएसएस के प्रांत शारीरिक प्रमुख प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि देश में प्रमुख पद पर जब तक आरएसएस का स्वयं सेवक मौजूद है तो देश की सीमाएं असुरक्षित नहीं हो सकती हैं। इसके लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और भारतीय सैनिकों को बधाई दी।


खुशी में बार ने किया नो वर्क
पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई और बड़ी संख्या में आतंकी शिविरों को नष्ट किए जाने की खुशी में मथुरा बार एसोसिएशन शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहेगी। अध्यक्ष इंद्रकुमार वशिष्ठ ने इसके लिए सैनिकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed