फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CDO inspection exposed, clarification sought from XEN

Mathura News: सीडीओ के निरीक्षण में खुली पोल, एक्सईएन से मांगा स्पष्टीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
CDO inspection exposed, clarification sought from XEN
मथुरा। सीडीओ के औचक निरीक्षण में सेतु निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही की पोल खुल गई। सीडीओ ने लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

पागल बाबा मंदिर के पास उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा 55.6754 करोड़ रुपये के बजट से पुल निर्माण का काम किया जा रहा है। 30 जुलाई 2021 को परियोजना स्वीकृत हुई थी। 30 जून 2024 तक परियोजना को पूरा किया जाना है। काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए 55 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है, लेकिन अब तक 48 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी परियोजना पर चल रहे काम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, तो दंग रह गए। उन्हें मौके पर एक भी कर्मचारी काम करता हुआ नहीं मिला। सीडीओ मनीष मीना ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलवाया। काम क्यों नहीं हो रहा, पूछा तो अधिकारी बगले झांकने लगे। सीडीओ के सवाल का जवाब नहीं दे पाए। इसपर सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों की फटकार लगाई। उन्हें काम में लापरवाही न बरतने के आदेश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कार्य में लापरवाही मिलने पर एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed