फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CDO and CMO inspected Joint District Hospital

सीडीओ और सीएमओ ने किया संयुक्त जिला अस्पताल का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
CDO and CMO inspected Joint District Hospital
वृंदावन। डेंगू और बुखार से तप रहे लोगों को अस्पतालों में सही उपचार नहीं मिल रहा है। अस्पतालों में बेड ना होने के बाद मजबूर लोग बेंच और जमीन पर लेटकर उपचार कराने के लिए मजूबर हैं। वृंदावन के सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर शुक्रवार को अमर उजाला ने डेंगू और बुखार से हालात बेकाबू, खबर प्रकाशित करने के बाद जिला प्रशासन ने सुध ली है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र अग्रवाल एवं वृंदावन संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके जैन ने संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीडीओ ने एनएस 1 एलाइजा मशीन से जिला अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए सैंपल भेजने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और हॉस्पिटल मैनेजर को निर्देशित किया है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके जैन ने आपदा के समय में भी कई चिकित्सा अधिकारी के डॺूटी पर नहीं आने की शिकायत की। इस पर सीडीओ ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को उपस्थित होने लिए एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने सभी वार्डों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके साथ बेड की उपलब्धता की समीक्षा की। इस दौरान महिला वार्ड पूरी तरह खाली मिला। इस पर उन्होंने सीएमएस को इस वार्ड में भी डेंगू के मरीज भर्ती करने को कहा। शुक्रवार को चिकित्सालय में 70 मरीज भर्ती मिले। इससे पूर्व सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन का भ्रमण किया। यहां एक्स-रे मशीन संचालन के बारे में जानकारी की। उन्हें बताया हया कि सभी सामान उपलब्ध न होने की वजह से मशीन का संचालन नहीं पा रहा है। यहां टेक्नीशियन तैनात कर दिया गया है। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र के ऊपरी मंजिल के वार्डों में डेंगू एवं बुखार के मरीज भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed