{"_id":"69e0872d180cb0fe8d020905","slug":"cctv-shows-men-beating-puncture-shop-worker-and-riding-bike-over-him-in-mathura-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी की हदें पार: वृंदावन में पंचर वाले को बुरी तरह पीटा, फिर ऊपर से गुजार दी बाइक; CCTV देख कांप जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहमी की हदें पार: वृंदावन में पंचर वाले को बुरी तरह पीटा, फिर ऊपर से गुजार दी बाइक; CCTV देख कांप जाएंगे
Thu, 16 Apr 2026 12:22 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:22 PM IST
सार
मथुरा के वृंदावन कट यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर दबंगों ने पंचर दुकान कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके ऊपर से बाइक निकालकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
पंचर वाले के ऊपर से गुजारी बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा से दबंगई का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जहां दबंगों ने पंचर वाले के साथ लात घूसों से मारपीट की। इतना ही नहीं बेरहमी से उसे सड़क पर अधमरा छोड़ उसके ऊपर से बाइक निकाल ले जाते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
यह वारदात वृंदावन कट यमुना एक्सप्रेसवे के पास सर्विस रोड की है। यहां पर असलम की टायर पंचर की दुकान की है। असलम द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 11 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:30 बजे कुछ लोगों का फोन आया कि उनकी गाड़ी में पंचर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जब पीड़ित ने उन्हें दुकान पर आने को कहा, तो कुछ देर बाद आरोपी वहां पहुंच गए और पंचर बनाने को लेकर दबाव बनाने लगे। इसी दौरान बात बिगड़ गई और आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान पर मौजूद कर्मचारी अमन के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, फिर उसके ऊपर से बाइक निकाल कर ले गये।
यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान भी की गई है। इतना ही नहीं, जाते समय आरोपियों ने धमकी भी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे।