फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CBSE: Class 12 Business Studies Exam Concludes

सीबीएसई: 12वीं की बिजनेस स्टडीज परीक्षा संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Class 12 Business Studies Exam Concludes
कोसीकलां। सीबीएसई 12वीं की बिजनेस स्टडीज (व्यवसायिक अध्ययन) विषय की परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कुछ विद्यार्थियों ने पेपर को कठिन तो कुछ ने पेपर को आसान बताया। कुछ विद्यार्थियों ने कहा कि एमसीक्यू के सवाल काफी आसान थे। हालांकि ज्यादातर छात्र-छात्राएं पेपर देखकर चकरा गए।
विज्ञापन

सीबीएसई जिला कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 12वीं की बिजनेस स्टडीज की परीक्षा जिले में 30 परीक्षा केंद्रों पर हुई। 2971 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इसके साथ ही 28 ने परीक्षा छोड़ दी। 12वी की परीक्षा के लिए नगर में एमडी जैन पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर और विद्या देवी जिंदल स्कूल परीक्षा केंद्र पर करीब 250 विद्यार्थियों ने पेपर दिया। एमडी जैन में केंद्र व्यवस्थापक डा. नरेंद्र शर्मा, जिंदल स्कूल में केंद्र व्यवस्थापक सौम्यानाथ समेत पर्यवेक्षकों की तैनाती के अलावा सीसीटीवी से भी निगरानी की गई।
विज्ञापन

छात्रा नेहा ने बताया कि बिजनेस स्टडीज का प्रश्न पत्र बहुत ही मॉडरेट था और पूरे पेपर में सभी सवाल न कठिन और न ही आसान थे। वहीं एमसीक्यू से जुड़े सवाल बहुत ही आसान थे। छात्रा पल्लवी सरीन ने बताया कि बिजनेस स्टडीज का प्रश्न पत्र बहुत आसान और प्रिडिक्टेबल था। उनके अनुसार ज्यादातर सवाल मैनेजमेंट से पूछे गए थे। एमसीक्यू से जुड़े सवाल भी काफी आसान थे। छात्र नितिन कुमार ने बताया कि बिजनेस स्टडीज का प्रश्न पत्र काफी कठिन था लेकिन उन्हें एमसीक्यू काफी आसान लगा। उन्हें पूरा विश्वास है कि वह बिजनेस स्टडीज में पास हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed