फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cbi will inquire from rangroot to police officers

रंगरूटों से लेकर एसएसपी तक से होगी पूछताछ

Thu, 06 Apr 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 06 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
cbi will inquire from rangroot to police officers
जवाहर बाग - फोटो : अमर उजाला
जवाहरबाग हिंसा की जांच कर रही सीबीआई जवाहरबाग को खाली कराने पहुंचे रंगरूटों से लेकर एसएसपी तक से पूछताछ करेगी। पुलिस अफसरों से एसपी सिटी के साथ जाने वाले अधिकारियों के भी नाम मांगे गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सीबीआई की टीम ने जवाहरबाग में जाकर स्थलीय निरीक्षण किया था। वह सभी अधिकारी भी बुलाए गए थे जो जवाहरबाग हिंसा के दौरान मथुरा में तैनात थे। इन सभी से सीबीआई ने घटना से संबंधित सवाल पूछे थे।
विज्ञापन


क्योंकि कब्जाधारियों को निकालने के लिए पुलिस ने ट्रेनिंग कर रहे रंगरूटों को भी बुलाया था लिहाजा सीबीआई ने इन लोगों से भी पूछताछ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल नोटिस जारी करके इन्हें बुलाया जा रहा है। तत्कालीन एसएसपी राकेश सिंह को भी बुलाया जाएगा। पीएसी वालों को भी जानकारी के लिए कॉल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस तरह से सीबीआई की जांच में तेजी आ रही है उससे अफसरों की धड़कन बढ़ती जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जांच के फंदे में कई अफसर फंसेंगे।

डीएनए जांच का हो रहा इंतजार
रामवृक्ष यादव की मौत की वैज्ञानिक पुष्टि के लिए अदालत के आदेश पर डीएनए टेस्ट कराया गया था। रामवृक्ष के बेटे को लाकर उसका सैंपल लिया गया था। ब्लड के साथ ही बाल भी लिए गए थे। लेकिन अभी तक सैंपल की रिपोर्ट नहीं आ सकी है। यह रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed