{"_id":"58de6bd44f1c1bc20463ec2b","slug":"cbi-search-in-cmo-office-in-jawahar-bagh-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ आफिस पहुंची सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ आफिस पहुंची सीबीआई
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
jawahar bagh
- फोटो : अमर उजाला
जवाहरबाग कांड की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने सीएमओ कार्यालय में भी दस्तक दे दी है। यहां से अफसर जवाहरबाग में रह रहे लोगों के लिए दी गई चिकित्सा सेवा के अभिलेखों के साथ ही घटना वाले दिन दिए गए उपचार के रिकॉर्ड ले गए हैं।
गुरुवार को सीबीआई अफसरों की टीम सीएमओ कार्यालय पहुंची। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके नैय्यर से वर्ष 2014 में जवाहर बाग में बीमार लोगों के उपचार का रिकॉर्ड मांगा।
सीबीआई ने पूछा कि जवाहर बाग में बीमार लोगों के बारे में सूचना कहां से आई और किसके आदेश पर चिकित्सकों की टीम वहां लोगों का उपचार करने गई। सीएमओ ने बताया कि वो उस समय यहां तैनात नहीं थे। इस पर कंट्रोल रूम के चिकित्सकों से पूछताछ की गई। जो चिकित्सक उस समय उपचार करने गए थे, उनके बयान लिए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा घटना के दिन घायलों को दिए गए उपचार, मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में भी रिकॉर्ड मांगे गए हैं। सीएमओ कार्यालय में जवाहर बाग से संबंधित रिकार्डों को दुरुस्त किया जा रहा है।