फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CBI investigation

भाई बोला- पूरे मामले की होनी चाहिए सीबीआई जांच

Sun, 26 Apr 2020 05:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
CBI investigation
मथुरा। सोनई में मृतका के भाई से बातचीत करते प्रभारी निरीक्षक सूरजप्रकाश शर्मा। - फोटो : MATHURA
राया (मथुरा)। एटा के मोहल्ला शृंगार नगर में घर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने के मामले में मृतका के भाई ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि शनिवार को मोहल्ला शृंगार नगर में पांच सदस्यों के शव घर में मिले थे। सूचना मिलने के बाद परिजन सोनई से एटा गए। घटना के संबंध में मृतका के भाई तनुज उपाध्याय ने बताया कि घटना वाली रात को बहन दिव्या की मम्मी कमलेश से बातचीत हुई थी। छोटी बहन बुलबुल भी होली पर एटा गई थी। जब घटना की जानकारी सुबह हुई तो परिजन दंग रह गए।
विज्ञापन

भाई ने कहा कि एटा पुलिस मामले को घुमा रही है। पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच होनी चाहिए। वहीं घटना की जानकारी के बाद प्रभारी निरीक्षक सूरजप्रकाश शर्मा, बिचपुरी चौकी प्रभारी विक्रांत कुमार मयफोर्स के सोनई पहुंचे। परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने बताया कि सांत्वना देने के लिए लोगों के फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 साल पहले हुई थी दिव्या की शादी
एटा में हुई घटना को लेकर सोनई के लोग गमगीन हैं। घटना के संबंध में नत्थाराम पाठक ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व दिव्या का विवाह हुआ था। छोटी बहन बुलबुल अक्सर बहन के पास रहती थी। होली पर उनसे मुलाकात हुई थी। पिता रमाशंकर उपाध्याय बाजार में ही प्रोवीजन स्टोर की दुकान चलाते हैं। एक ही भाई तनुज उपाध्याय है जो पिता के साथ काम में हाथ बंटाता है। घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed