फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Caught red-handed stealing e-rickshaw battery

Mathura News: ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Caught red-handed stealing e-rickshaw battery
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित संत काॅलोनी में ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर भाग रहे एक चोर को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। ई रिक्शा चालक ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मूल रूप से मध्यप्रदेश, शिवपुरी के गांव करई निवासी सुरेंद्र पाल किराये पर ई-रिक्शा लेकर चलाते हैं। बृहस्पतिवार शाम उनका ई-रिक्शा मकान के नीचे खड़ा था। इसी दौरान आरोपी मथुरा कच्ची सड़क निवासी अनिल ने ई-रिक्शा की दोनों बैटरियां खोल लीं और उन्हें लेकर भागने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

सुरेंद्र पाल ने चोर को बैटरी निकालते देखा और शोर मचा दिया। आस-पास मौजूद गोविंद और राहुल भी मदद के लिए दौड़े। तीनों ने सोहम आश्रम के सामने वाली गली में घेराबंदी कर आरोपी को चोरी की दोनों बैटरियों सहित रंगे हाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed