फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cash got after fighting in mathura

मारपीट-धक्कामुक्की और हंगामों के बीच निकाली रकम

Tue, 15 Nov 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 15 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
cash got after fighting in mathura
बैंकों के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इतनी भीड़ लाइनों में थी कि अब तक के सारे रिकार्ड टूट गए। हर बैंक और एटीएम पर खड़े-खड़े ही हजारों लोगों को सुबह से शाम हो गई। अफरातफरी मची रही। धक्कामुक्की हुई। मारपीट होने लगी। हंगामा तो हर जगह होता रहा। कई जगह भीड़ में लगे बुजुर्ग गश खाकर गिर पड़े। शहर से लेकर देहात तक कई बैंक ऐसी रहीं जिन्होंने दोपहर बाद ही नोट बदलने से इंकार कर दिया था। 
विज्ञापन

सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा की छुट्टी थी लिहाजा सभी बैंक बंद रहे। एटीएम पूरी तरह से खाली थे लिहाजा लोग न तो नोट बदल सके थे और न ही पैसे निकाल पाए। लिहाजा मंगलवार को भारी भीड़ रही। बाजार बंदी के चलते भी हर व्यापारी और कर्मचारी लाइन में था।
विज्ञापन


स्टेट बैंक मुख्य ब्रांच, दोपहर 12 बजे 
यहां एक हजार लोग लाइन में थे। मुख्य शाखा को चारों तरफ से भीड़ ने घेर रखा था। अफरातफरी के माहौल के बीच एक व्यक्ति ने लाइन में घुसने की कोशिश तो हंगामा शुरू हो गया। गालीगलौज तक हो गई। आधे घंटे के बीच हंगामा कई बार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब एंड सिंध बैंक, सौंख अड्डा, दोपहर 1 बजे 
यहां लंबी कतार थी। कई लोगों ने बताया कि वो तड़के पांच बजे ही आकर लाइन में लग गए थे। इसी बीच अफवाह उड़ी कि बैंक में कैश खत्म हो गया है। सुबह से लाइन में लगे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि बात झूठी निकलने पर ये जल्द ही थम गया।

सिंडिकेट बैंक-मथुरा वृंदावन रोड, दोपहर 2 बजे
बड़ी संख्या में लोगों ने यहां भी बताया कि वो सुबह से कतार में लगे हैं। अभी तक नंबर नहीं आया। इसी बीच कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। हंगामा होने लगा। पुलिस बुलाई गई तो हालात संभले। लाइन में लगे लोग देरी के चलते निराश लौटने लगे थे।

यूनाइटेड बैंक- होलीगेट, अपराह्न 3 बजे
सैकड़ों की भीड़ के बीच कई लोग शाम तक लाइन में बैठने की तैयारी से आए थे। तनाव इतना था कि एक व्यक्ति ने लाइन से अलग बैंक में घुसने की कोशिश की तो भीड़ मारपीट पर उतारू हो गई। उस व्यक्ति को मौके से हटना पड़ा। हंगामे की सूचना पर यहां पुलिस पहुंची हुई थी।

कैनरा बैंक-स्टेट बैंक चौराहा, शाम 4 बजे
यहां भी अन्य बैंक के समान लंबी लाइन थी। कई बुजुर्ग भी लाइन में लगे थे। जब कहा गया कि बुजुर्गों के लिए अलग से लाइन बनाने की व्यवस्था है तो बताया गया कि उनके पास ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। बुजुर्ग चाहें तो खुद ही अपनी लाइन बना लें।

बैंक ऑफ बड़ौदा-कोतवाली रोड, शाम 4:30 बजे
लंबी लाइन में लगे लोगों ने नोट बदलने की प्रक्रिया के बहुत धीमा होने की बात कही। बोले कि उनमें से कई लोग सुबह ही आ गए थे और अभी तक उनका कैश एक्सचेंज नहीं हो पाया है। लोगों ने इसको लेकर कुछ देर तक हंगामा भी किया।



मंगलवार को 90 करोड़ बैंक पहुंचे
बैंकों में पांच सौ और हजार के नोटों को जमा कराने के लिए होड़ मची है। मंगलवार को बैंक में 90 करोड़ की धनराशि जमा हुई। नोट बंदी के बाद से अब तक जिले की 280 शाखाओं में 450 करोड़ से अधिक की धनराशि जमा हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed