फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cash and goods stolen from sweet shop

Mathura News: शटर तोड़कर मिठाई की दुकान से नगदी व सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods stolen from sweet shop
छाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव तरौली में तरौली-शेरगढ़ मार्ग पर चोरों ने रविवार रात मिठाई की दुकान का ताले तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तरौली शुमाली निवासी वीरी सिंह की स्वामी बाबा मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है। रविवार शाम वह दुकान बंद कर घर गए थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर के ताले टूटे मिले। चोर गल्ले में रखे करीब 30 हजार रुपये और बर्फी चोरी करके ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश युवक कैद हुआ है। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी मार्ग पर तीन दिन पहले चोरों ने राकेश की किराने की दुकान को निशाना बनाया था। यहां से गल्ले में रखे 20 हजार रुपये और सामान चोरी हुआ था। इसी दुकान के पास खड़े एक ट्रक की टंकी से 300 लीटर डीजल भी पार कर दिया था। एक ही मार्ग पर चोरी की लगातार घटनाओं से दुकानदारों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed