फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Case will be filed against absent employees

Mathura News: अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों पर दर्ज होगा मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Case will be filed against absent employees
मथुरा। जिलाधिकारी ने बीएसए काॅलेज में आयोजित कार्मिकों के द्वितीय चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को निरीक्षण किया। सभी को निर्देशित किया कि जो कार्मिक प्रशिक्षण में उपस्थित नहीं हो पाए हैं। वे 21 अप्रैल को होने वाले प्रशिक्षण में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान कार्मिक को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण में कोई भी बिंदू समझ में न आने पर प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर से पुनः शंका का समाधान कर लेने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि प्रशिक्षण की निर्धारित तिथि में अनुपस्थित कार्मिक द्वारा यदि 21 अप्रैल को होने वाले प्रशिक्षण में प्रतिभाग नहीं किया जाएगा तो उसे निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना, शिथिलता मानते हुए, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराते हुए दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बीएसए कॉलेज के निरीक्षण करने के बाद मंडी परिसर का निरीक्षण किया। मंडी में बनने वाले स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाएं देंखी। ईवीएम एवं वीवीपैट रखने वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम, लाईट, चूहा निरोधक दवा, दीमक वाली दवा का छिड़काव, विद्युत, सील, शटर के लॉक एवं तालों का निरीक्षण किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि कि सभी मतदान केंद्रों पर दिशा सूचक चिन्ह लगाए जाएं। मंडी परिसर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सचिव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण/प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण अरविंद कुमार द्विवेदी को मतदान कार्मिकों, मतगणना कार्मिकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों का प्रशिक्षण का दायित्व सौंपा गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए ड्यूटी पर लगाए गए मतदान कार्मिकों को द्वितीय चक्र का प्रशिक्षण बीएसए कॉलेज में कुल 24 कमरों में होगा। प्रशिक्षण 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगा।


प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 43 कार्मिक
प्रथम पाली के प्रशिक्षण में 1248 के सापेक्ष 26 कार्मिक अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 1248 कार्मिकों के सापेक्ष 17 कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण में 2496 कार्मिकों में से कुल 43 कार्मिक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed