{"_id":"6511bbf2b9846ca87207cd03","slug":"case-of-misdeeds-of-an-eight-year-old-girl-has-come-to-light-in-mathura-2023-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की बच्ची से दरिंदगी: पार्क में खून से लथपथ पड़ी मासूम को देख बेहोश हो गई मां; खौल उठा लोगों का खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल की बच्ची से दरिंदगी: पार्क में खून से लथपथ पड़ी मासूम को देख बेहोश हो गई मां; खौल उठा लोगों का खून
Mon, 25 Sep 2023 10:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 25 Sep 2023 10:54 PM IST
सार
मथुरा में पड़ोसी के घर गई आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम खून से लथपथ पार्क में पड़ी मिली। मां ने हालत देखी तो वह बेहोश होकर गिर गई।
विज्ञापन
महावन थाना, मथुरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में महावन थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात अनुसूचित जाति की आठ साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंची, तब वारदात का पता चला। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया। बच्ची के पिता ने अज्ञात आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने गांव के ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें आठ साल की बच्ची सबसे छोटी है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह खेत पर गया था। पीछे घर में पत्नी कामकाज में व्यस्त थी। इसी दौरान बच्ची गांव में ही रहने वाले एक रिश्तेदार के घर चली गई। बताया जा रहा है कि रिश्तेदार के घर से लौटते वक्त कोई अज्ञात व्यक्ति टॉफी का लालच देकर बच्ची को सुनसान पार्क के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- आगरा में बवाल: पुलिस पर भारी पड़े संत्सगी, लाठी-डंडों के हमले से एसओ सहित कई पुलिसकर्मी घायल, बैकफुट पर पुलिस
विज्ञापन
Trending Videos
उधर, बच्ची के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों में अफरातफरी मच गई। पड़ोसियों के यहां पता किया, आसपास में भी तलाश, लेकिन कहीं पता नहीं चला। काफी देर बात बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची। उसके कपड़े खून से सने थे। यह देख परिवार वाले सन्न रह गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- वीडियो: जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने गलवां घाटी पर बोला था हमला, उसी तरह के डंडे लेकर आए थे सत्संगी
सहमी बच्ची, पुलिस को कुछ न बता सकी
वारदात के बाद पुलिस ने बच्ची को रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उससे घटनाक्रम के बारे में जानने की कोशिश की, लेकिन वह खुद के साथ हुई दरिंदगी से इतना सहम गई कि कुछ भी बताने के बजाए रोने लगी। वारदात को देखते हुए पुलिस गांव के ही व्यक्ति शक जता रही है।यह भी पढ़ेंः- वीडियो: जिन डंडों से चीनी सैनिकों ने गलवां घाटी पर बोला था हमला, उसी तरह के डंडे लेकर आए थे सत्संगी
पुलिस के अनुसार जिस रास्ते से बच्ची को ले जाया गया, वह भीड़भाड़ वाला है। वहां कई दुकानें हैं। पुलिस का मानना है कि ऐसी स्थिति में यह संभव नहीं है कि किसी ने बच्ची को ले जाते हुए न देखा हो। पुलिस पूछताछ में दुकानदारों से लेकर गांव वाले तक चुप्पी साधे हुए हैं। कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। पुलिस को शक है कि भलाई-बुराई के चलते लोग चुप्पी साधे हैं।
यह भी पढ़ेंः- सीएम तक पहुंचा सत्संगियों का मामला: दो घंटे की बैठक के बाद पुलिस-प्रशासन की दो टूक...अवैध कब्जे होंगे ध्वस्त
संदिग्ध हिरासत में लिए, पूछताछ जारी
पुलिस ने गांव के कुछ नशेबाज, खुराफाती संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस गांव के घर-घर में इस बात की तफ्तीश कर रही है कि किसी के घर कोई रिश्तेदार तो नहीं आया था, जो इस वारदात को अंजाम देकर भाग गया हो।यह भी पढ़ेंः- सीएम तक पहुंचा सत्संगियों का मामला: दो घंटे की बैठक के बाद पुलिस-प्रशासन की दो टूक...अवैध कब्जे होंगे ध्वस्त
सीमन, बाल, नाखून और खून के सैंपल लिए
पुलिस ने इस घटना में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने पर काम शुरू कर दिया है। सीमन, स्लाइड, बाल, खून और नाखून का सैंपल लिया गया, जिसका डीएनए प्रोफाइल आगरा में तैयार कराया जाएगा। पुलिस का मकसद है कि जैसे ही आरोपी पकड़ा जाएगा, उसके डीएनए से इसका मिलान कराया जाएगा, ताकि केस में मजबूत चार्जशीट दाखिल कर अपराधी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। बच्ची आगरा में भर्ती है, उसकी स्थिति में सुधार है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा। - त्रिगुण बिसेन, एसपी देहात