फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Case filed against 23 people for breaking into a house and attacking

Mathura News: घर में घुसकर हमला करने पर 23 के खिलाफ केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 23 people for breaking into a house and attacking
गोवर्धन। थाना गोवर्धन क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में घर में घुसकर हमला करने के मामले सामने आए हैं। गांव महरौली में नौ और गांव देवसेरस में 14 लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव महरौली में घर में घुसकर पीटने के मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिकायत में गांव निवासी अनिल की पत्नी पूजा ने बताया कि गांव के ही रवि, राजकुमार, राजवीर, रामबाबू, ओमी, लीले व तीन लोग घर में घुस आए। युवकों ने उनके और पति अनिल व देवर सूरज पर लाठी व धारदार हथियार से हमला कर दिया। पति व देवर को गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने दोनों को सीएचसी गोवर्धन में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने मथुरा रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


इधर गांव देवसेरस में घर में घुसकर हमला करने के मामले में थाने में केस दर्ज कराया गया है। तहरीर में आरिफ की पत्नी नायदा ने बताया कि 28 जुलाई को कुआं वाले रास्ते में तौफीक, जुनैद, दिलावर, जाकिर, समयदीन, राहुल, हाकिम, आसू, जैकम व पांच अन्य युवक शराब पीकर अश्लील गाना बजा रहे थे। जब मना किया तो रात 9 बजे घर में घुस आए। पति आरिफ, ससुर सौराफ, सास सिरमम को लाठी व धारदार हथियार से पीटा। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस दोनों मामले में केस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed