फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Case against 150 unidentified persons including SP candidate Devendra Aggarwal

सपा प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल समेत 150 अज्ञातों पर मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Case against 150 unidentified persons including SP candidate Devendra Aggarwal
मथुरा। मथुरा विधानसभा क्षेत्र से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी पूर्व विधायक देवेंद्र अग्र्रवाल और उनके १५० अज्ञात समर्थक फंस गए हैं। इन सभी पर कोतवाली में आचार संहिता और धारा-१४४ का उल्लंघन और कोविड नियमों को पालन न करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

चौकी कृष्णानगर के सामने मुकुंद वाटिका में कार्यालय के उद्घाटन में भीड़ एकत्रित थी। सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने टोका तो फिर भी नहीं माने। इस पर चौकी प्रभारी योगेश कुमार ने कोतवाली में सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल और उनके १५० अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का आरोप है धारा-१४४ लागू होने के बाद भीड़ एकत्रित की गई। साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन भी किया गया।
विज्ञापन

चेहरे पर मास्क न होना और आपस में दूरी न बनाए जाने पर कोविड नियमों का पालन न करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल और उसके १५० अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा आचार संहिता और धारा-१४४ की उल्लंघन और कोविड नियमों का पालन न करने पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed