फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car rams into parked truck from behind, elderly couple killed, son injured

Mathura News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी कार, बुजुर्ग दंपती की मौत, बेटा घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Car rams into parked truck from behind, elderly couple killed, son injured
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। कार सवार बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार को कटर की मदद से काटकर तीनों को बाहर निकाला और गंभीर हालत में बेटे को अस्पताल भेजा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ परिजनों को सूचना दी तो वह मथुरा रवाना हो गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि टावर 6, फ्लैट नंबर 1105 पार्क व्यू रेजीडेंसी पालम विहार गुरुग्राम निवासी गोपीनाथ मल्होत्रा (75), पत्नी प्रमिला मल्होत्रा (70) व पुत्र आशीष मल्होत्रा के साथ बुधवार सुबह गुरुग्राम से लखनऊ परिवार में किसी की गमी में शामिल होने कार से जा रहे थे। कार बेटा चला रहा था। जैसे ही तीनों नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 75 के पास पहुंचे, तभी कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई।
विज्ञापन



दुर्घटना में गोपीनाथ मल्होत्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी प्रमिला और पुत्र आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कटर की मदद से कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। प्रमिला और आशीष को अस्पताल भेजा। रास्ते में प्रमिला ने भी दम तोड़ दिया। आशीष की गंभीर हालत देखते हुए परिजन उसे गुड़गांव ले गए। थाना प्रभारी के अनुसार कार चला रहे चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो बेटियों में अकेला भाई है आशीष

मृतक दंपती के रिश्तेदार संदीप टंडन ने बताया कि गोपीनाथ गुरुग्राम में शुगर फैक्टरी में काम करते थे और 15 साल पहले सेवानिवृत्त हो गए थे। उनकी दो बेटी और एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। दुर्घटना के समय गाड़ी आशीष चला रहा था। बताया कि गोपीनाथ अपने भाई के पुत्र की मौत होने पर परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed