फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car hits divider on expressway and overturns, 2 dead, 2 injured

Mathura News: एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, 2 की मौत, 2 लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Car hits divider on expressway and overturns, 2 dead, 2 injured
मथुरा। नौहझील में एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार । - फोटो : mathura
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार में सवार चार लोगों में से दो की मौत व गई, दो लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजन को सूचना दी है।
विज्ञापन

कार सवार चार युवक दिल्ली के नागलोई निवासी 30 वर्षीय यश कुमार,35 वर्षीय लाला दिवाकर और पवन तथा दिल्ली के बुद्ध विहार निवासी सोनू दिल्ली से यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर आगरा किसी काम से जा रहे थे। माइल स्टोन 62 पर गांव अवाखेड़ा के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार ने 3-4 पलटे खाए और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां डाक्टरों ने यश व लाला दिवाकर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी को क्रेन की मदद से एक्सप्रेस-वे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि कार डिवाइडर से टकराकर पलटने से दो लोगों की मौत हुई है। परिजन को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed