फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car driven at constable; uniform torn and constable assaulted after he objected

Mathura News: सिपाही पर कार चढ़ाई, विरोध करने पर मारपीट कर वर्दी फाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Car driven at constable; uniform torn and constable assaulted after he objected
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप वीआईपी पार्किंग के सामने लगे बैरियर पर तैनात यातायात पुलिस के सिपाही पर चालक ने कार चढ़ा दी। विरोध करने पर चालक और कार में सवार महिलाओं ने सिपाही से गालीगलौज करते हुए मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया। घायल सिपाही घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने कार चालक और उसके पिता को पकड़ लिया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस में तैनात सिपाही हरिओम सिंह सोमवार दोपहर को श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप जादौन वीआईपी पार्किंग के सामने बैरियर पर तैनात थे। सिपाही ने एक कार को रोकने का इशारा किया। गुस्साए चालक ने कार को सिपाही के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उसके पैर में चोट आई। विरोध करने पर मदन माेहन घेरा निवासी कार चालक चतुर्भुज और कार सवार महिलाएं उतर आईं और सिपाही से गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। उन्होंने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। आसपास के लोगों ने सिपाही को बचाया। घायल सिपाही ने कोतवाली प्रभारी को घटना की जानकारी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक चतुर्भुज और उसके पिता ओमप्रकाश को पकड़ लिया और कार भी जब्त कर ली। कोतवाली पुलिस ने बताया कि सिपाही हरिओम सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। कार चालक पुत्र और उसके पिता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed