फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   canter rammed bus parked on Yamuna Expressway one passenger died

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस में पीछे से घुसा कैंटर, एक सवारी की माैत; चालक सहित दो लोग घायल

Sun, 01 Jun 2025 09:02 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 01 Jun 2025 09:02 AM IST
सार

मथुरा क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 100 पर दर्दनाक हादसा हुआ। खड़ी बस में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार युवक की माैत हो गई। 

विज्ञापन
canter rammed bus parked on Yamuna Expressway one passenger died
क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से आयशर कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें सड़क पर बैठे बस सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक सहित दो अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन


रविवार रात करीब साढ़े तीन बजे यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 100 के समीप दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही बस अचानक से खराब हो गई। बस सड़क किनारे खड़ी हुई थी। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने बस में टक्कर मार दी।इसमें सड़क पर बैठे बस सवार उपेंद्र  पुत्र गोवर्धन निवासी ग्राम मंसुरी जनपद भिंड मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक मंगल पुत्र करू एवं नजिर उर्फ कल्लू पुत्र बाबू खां निवासी पता ग्राम भड़ौसा मध्य प्रदेश घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। क्रेन की मदद से सड़क किनारे खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed