फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   candle march for hosiyar singh

होशियार सिंह के परिवार को मिले आर्थिक मदद

Sat, 25 Jul 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 25 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
candle march for hosiyar singh
हाथरस के सिकंदराराऊ में चलती ट्रेन से फेंके जाने के चलते राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत के मामले में बसपा और भाजपा ने एक बार फिर सपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इधर, खेल संघ के प्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों के साथ देर शाम होलीगेट पर कैंडल मार्च निकाल कर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन


शनिवार को होलीगेट से विकास बाजार तक निकाले गए कैंडिल मार्च के दौरान खिलाड़ियों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। इसमें कन्हैया गुर्जर, जय सिंह, कीर्ति सारस्वत, छत्रपाल सिंह, दिनेश कुमार, पवन कुमार सहित दर्जनों खिलाड़ी शामिल हुए। सभी ने तलवारबाजी में नेशनल मेडल जीतने वाले होशियार सिंह के परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।
विज्ञापन


मामले में बसपा ने राज्यपाल के नाम एसएसपी को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया है कि 200 रुपये की वसूली के लिए जीआरपी के सिपाहियों ने राष्ट्रीय खिलाड़ी को ट्रेन से ढकेल दिया। ज्ञापन मेेें प्रदेश में बढ़ते अपराध, कमजोर तबके पर हो रहे अत्याचार का भी उल्लेख करते हुए होशियार सिंह के परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी सिपाहियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की। इसके अलावा गांव बबूरी में दबंगों द्वारा दलितों के घरों में आग सहित जनपद की विभिन्न वारदातों का हवाला भी दिया गया है। इस दौरान दारा सिंह आजाद जोन कोआर्डिनेटर, ब्रिजेंद्र सैनी, गोवर्धन सिंह, योगेश द्विवेदी आदि मौजूद थे।


इधर, भाजपा खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सरदार हरवंश सिंह कौशल ने भी होशियार सिंह की मौत पर प्रदेश सरकार को घेरा है। परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की है। इसके विरोध स्वरूप 27 जुलाई को थाना जीआरपी का घेराव करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed