फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Candidates of Aggarwal Sabha accused the Chief Electoral Officer

Mathura News: अग्रवाल सभा के प्रत्याशियों ने मुख्य चुनाव अधिकारी पर लगाए आरोप

Sun, 28 May 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 28 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Candidates of Aggarwal Sabha accused the Chief Electoral Officer
मथुरा। अग्रवाल सभा के चुनाव की प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। निर्वाचन से पूर्व इसमें दो फाड़ हो गए हैं। एक पक्ष ने रविवार को मुख्य चुनाव अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को संवैधानिक व्यवस्था के तहत पूर्ण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


स्थानीय होटल में अग्र विचार मंच द्वारा आयोजित वार्ता में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाशंकर अग्रवाल ने कहा कि चुनाव अधिकारी की भाषा शैली व कार्यप्रणाली एक पक्षीय है। जिससे निष्पक्ष की उम्मीद नहीं की जा सकती। पूर्व अग्रवाल सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मुख्य चुनाव अधिकारी की मंशा कभी चुनाव कराने की नहीं थी। अपने चहेतों को वह किसी भी तरह पदासीन करना चाहते हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति न होने पर ही चुनाव प्रक्रिया स्थगित की गई। इसके बाद चुनाव लड़ रहे दूसरे पक्ष के लोगों को दबाव बनाकर बिठाने का भी प्रयास किया। प्रधानमंत्री पद के दावेदार शशिभानु गर्ग ने कहा कि बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के 20 कमरे चुनाव के लिए काफी कम रहेंगे क्योंकि करीब 15 हजार मतदाता मतदान करेंगे। ऐसे में 20 कमरों में 10 घंटे में करीब 1200 लोग ही मतदान कर सकेंगे। अत: जगह भी बदली जानी चाहिए।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डीके गुप्ता, सराफा कमेटी के अध्यक्ष कंचनलाल अग्रवाल, राम चौधरी, सतीशचंद अग्रवाल, चंद्रमोहन अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, पराग गुप्ता, मोहनश्याम, बांकेलाल टेंट वाले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed