फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Canadian woman fell prey to fraud of about 24 lakh to scam on social media site in Mathura

UP News: झांसे में लेकर कनाडाई महिला से हड़पे लाखों, आरोपी दे रहे धमकी; पुलिस कर रही जांच

Wed, 23 Oct 2024 04:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 04:29 PM IST
सार

झांसे में लेकर कनाडाई महिला से लाखों की ठगी हो गई। पैसे वापस मांगने पर आरोपी धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Canadian woman fell prey to fraud of about 24 lakh to scam on social media site in Mathura
झांसे में लेकर कनाडाई महिला से हड़पे लाखों। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोशल मीडिया साइट पर कनाडाई महिला करीब 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार हो गई। महिला ने रुपये वापस मांगे तो भारत आने पर जान से मारने की धमकियां दी गईं। इसके बाद भी विदेशी महिला भारत आई और उच्चाधिकारियों से मिली। तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हो सकी। वृंदावन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कनाडा के रिजाइना शहर में केवेंडिस सेंट्रीट में रहने वाली कविता भौमिक पत्नी समीरनचंद्र नाथ जनवरी 2024 में फेसबुक पर कृष्णभक्ति नाम के पेज पर रासमोहिनी दासी नाम की महिला के संपर्क में आई। कोतवाली में सोमवार को दर्ज हुए मुकदमे में कविता ने आरोप लगाया कि रीना बराल एक चैनल संचालित करती हैं। 

विज्ञापन

उन्होंने खुद को वृंदावन निवासी होना बताया। वीडियो कॉल के माध्यम से अपने पति स्वरुपदास से संपर्क कराया। स्वरुपदास ने अपना संपर्क एक नामी मंदिर से जुड़ा होना और वेदांत में पीएचडी बताया।
दोनों से अक्सर वीडियो कॉल पर बात होती रही। फरवरी 2024 में दंपती ने कहा कि वह दोनों अंतराष्ट्रीय व्यापार में फंस गए हैं और 50 लाख रुपये की जरुरत है। 
 
विज्ञापन

आप ज्यादा से ज्यादा सहायता कर दो वरना हम आत्महत्या कर लेंगे। दी रकम चार या छह माह में वापस कर देंगे। तब तक के लिए हर माह ब्याज देंगे। दोनों के गिड़गिड़ाने पर आठ अप्रैल 2024 से आठ मई 2024 तक अलग-अलग तारीखों में 37235 कनाडाई डॉलर भारतीय करेंसी में 23,84,420 रुपये स्वरूप के बैंक खाते में भेजे।
विज्ञापन

कविता के अनुसार, उसने यह रुपये कनाडा में अपने परिचितों से 21 प्रतिशत ब्याज पर लेकर दिए थे। जब रकम वापस मांगी तो बहाना बनाने लगे। 18 जून 2024 को वीडियो कॉल से पैसे मांगे तो इन दोनों ने पैसे लौटाने से मना कर दिया। धमकी दी कि भारत आई तो जान से मरवा देंगे। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि केस दर्ज कर पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed