{"_id":"5888f4e24f1c1b380fcf4c76","slug":"campaign-for-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के लिए ड्यूटी निभाएंगे, वोट डालने जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के लिए ड्यूटी निभाएंगे, वोट डालने जाएंगे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
रंगोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की मुहिम ‘शत प्रतिशत मतदान’ का असर राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले भर में नजर आया। स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संगठन और धार्मिक संगठनों के साथ ही प्रशासनिक अमला भी लोगों को जागरूक करने के लिए निकला। मकसद सभी का एक था, 11 फरवरी को शत प्रतिशत मतदान। लोग इलेक्शन डे को छुट्टी के रूप में नहीं बल्कि एक जरूरी ड्यूटी के रूप में मनाएं। खुद तो बूथ पर जाएं ही अपने आस पड़ोस वालों को भी प्रेरित करें।
पोलिंग वाले दिन हर कोई वोट को अपनी जिम्मेदारी समझे और बूथ पर पहुंचे। इसे लेकर अमर उजाला ने शत प्रतिशत मतदान का अभियान शुरू किया है। हमारी इस मुहिम में पूरा जिला शामिल है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बीएसए कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में केआर गर्ल्स डिग्री कालेज की छात्राओं ने अमर उजाला के अभियान को रंगोली के माध्यम से दर्शाया। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने रंगोली का निरीक्षण किया और हौसला बढ़ाया। रतनलाल फूल कटोरी बालिका विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। इस दौरान प्रिंसिपल डा. नीता सिंह, रेखा गुप्ता, विनम्रता गोहरे, नीतू, कृतिका, मधु सारस्वत, नरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
वृंदावन: विद्यापीठ इंटर कालेज में एनसीसी कैडेट ने लोगों को जागरूक किया। हजारीमल सोमानी नगरपालिका इंटर कालेज, हनुमान प्रसाद धानुका बालिका इंटर कालेज और नगरपालिका बालिका इंटर कालेज में भी अमर उजाला अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।
गोवर्धन। एसएसबीडी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाबूलाल महाविद्यालय, राधा माधव इंटरकालेज, वात्सल्य पब्लिक स्कूल में शपथ हुई। यहां तहसीलदार सुरेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव, राजस्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराम दीक्षित, भारत उपाध्याय, अशोक कुमार शर्मा, हरिशंकर समेत तमाम लोग रहे।
मांट। राजकीय महाविद्यालय मांट, सोबरन सिंह वैदिक पब्लिक स्कूल जेसवां, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जाबरा, जूनियर विद्यालय मांट राजा में भी वोटों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किए। सभी बच्चे अमर उजाला मुहिम की तख्तियां और बैनर थामे थे।
नौहझील। आर्केडियम पब्लिक स्कूल में शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ ली गई। प्रबंधक संजय पाठक और प्रधानाचार्य एफआर खान ने शपथ दिलाई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कालेज में प्रबंधक मोरध्वज और प्रधानाचार्य सपना गुप्ता ने शपथ दिलाई।
सौंख। बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर नगला अक्खा में शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। बड़ी संख्या में छात्र और कालेज स्टाफ मौजूद रहा। महात्मा गांधी स्मारक इंटर कालेज सौंख में भी शपथ दिलाई गई।
चौमुंहा। सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या, छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने मतदान करने की शपथ ली। सर्वोदय महाविद्यालय के प्रबंधक हुकम सिंह सिसौदिया, सुभाष चंद्र मौर्य, प्रधानाचार्या रूमा देवी, लेफ्टिनेंट छोटेलाल आदि मौजूद रहे।